{"_id":"67c731c9d1e45d14300cb524","slug":"after-reaching-gumkhal-i-understood-the-mood-and-mode-of-the-market-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-633577-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: गुमखाल पहुंचकर समझा बाजार का मूड और मोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: गुमखाल पहुंचकर समझा बाजार का मूड और मोड
विज्ञापन
विज्ञापन
जयहरीखाल। भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के उद्यमिता विकास कार्यक्रम के छठवें दिन गुमखाल बाजार में व्यापक बाजार सर्वेक्षण का आयोजन किया गया। सर्वेक्षण का उद्देश्य छात्रों और युवा उद्यमियों को बाजार की मांग व आपूर्ति शृंखला, बाजार मूल्य निर्धारण, और ग्राहकों के विश्वास को समझने में मदद करना था।मंगलवार को हुए सर्वेक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने बाजार में कारोबारी वर्ग से बातचीत की। उनके व्यावसायिक प्रयासों व ग्राहकों के साथ संबंधों का विश्लेषण किया। कारोबारियों ने उत्पादों एवं व्यावसायिक चुनौतियों से जुड़ी जानकारी दी। कारोबारी मान सिंह नेगी, पिंकी लठानी और अजय चौहान ने जूस, सिरप, स्क्वैश, मिलेट्स, मिठाइयों आदि उत्पाद दिखाए। उन्होंने मानसून के दौरान उत्पादों की पैकेजिंग, गुणवत्ता आदि पर भी चर्चा की। कारोबारियों ने बताया कि अच्छी पैकेजिंग और उत्पादों की उच्च गुणवत्ता सफल उद्यमिता के लिए महत्वपूर्ण है।
प्राचार्या डॉ. एलआर राजवंशी ने कहा कि निश्चित ही इस सर्वेक्षण से प्रतिभागियों को व्यावहारिक ज्ञान और स्थानीय बाजार को समझने का मौका मिला होगा। युवा उद्यमियों को भविष्य में सफल व्यवसायिक सोच विकसित करने में मदद मिलेगी। सर्वेक्षण का नेतृत्व नोडल प्रभारी डॉ. विक्रम सिंह ने किया। कार्यक्रम समन्वयक रश्मि का सहयोग रहा।