फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Advocates protested in the tehsil demanding the transfer of the SDM.

Kotdwar News: एसडीएम के स्थानांतरण की मांग के लिए तहसील में गरजे अधिवक्ता

Wed, 17 Sep 2025 10:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 10:00 PM IST
विज्ञापन
Advocates protested in the tehsil demanding the transfer of the SDM.

विज्ञापन
कोटद्वार। कोटद्वार बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं ने एसडीएम की कार्यशैली के विरोध में बुधवार को तीसरे दिन भी तहसील परिसर में धरना दिया। बार एसोसिएशन ने एसडीएम पर पत्रावली व ऑर्डर में छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। अधिवक्ताओं ने एसडीएम के संपूर्ण कार्यकाल की पत्रावलियों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई है। चेतावनी दी है कि एसडीएम के स्थानांतरण होने तक उनकी कोर्ट का बहिष्कार जारी रखा जाएगा। उधर, बार कौंसिल ऑफ उत्तराखंड के चेयरमैन एडवोकेट राकेश गुप्ता ने कोटद्वार बार एसोसिएशन के आंदोलन को समर्थन देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर संबंधित एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

बुधवार को बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ता तहसील में एकत्र हुए। यहां उन्होंने एसोसिएशन के अध्यक्ष नागेंद्र जोशी की अगुवाई में एसडीएम की कार्यशैली के विरोध में तीसरे दिन भी नारेबाजी कर धरना दिया। इस दौरान आयोजित सभा में वक्ताओं ने एसडीएम की कार्यशैली को घोर आपत्तिजनक बताया। कहा कि एसडीएम द्वारा सुखरो देवी मंदिर से जुड़ी पत्रावली व ऑर्डर में छेड़छाड़ की गई है। बार एसोसिएशन उनके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करवाएगी। इस मौके पर एसडीएम के संपूर्ण कार्यकाल की पत्रावलियों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग भी की गई। कहा कि एसडीएम के अन्यत्र जिले में स्थानांतरण होने तक धरना व राजस्व न्यायालयों में कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। चेतावनी दी कि यदि प्रदेश सरकार ने एसडीएम का जल्द स्थानांतरण नहीं किया तो अधिवक्ता आमरण अनशन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर दिनेश कुमार शर्मा, मंगल सिंह बिष्ट, अरुण केष्टवाल, परमानंद, किशन कुमार, विक्रम सिंह सहित कई अन्य स्टांप वेंडरों ने भी अधिवक्ताओं के धरने को अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन


धरना देने वालों में बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राजीव पटवाल, अनिल खंतवाल, आशुतोष कुकरेती, पंकज चमोली, जितेंद्र सिंह चौहान, रोहित कबटियाल और राजेश जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed