फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Administration should give permission to put iron net over the drain

Kotdwar News: नाली के ऊपर लोहे की जाल डालने की अनुमति दे प्रशासन

Thu, 29 Aug 2024 10:13 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 10:13 PM IST
विज्ञापन
Administration should give permission to put iron net over the drain

विज्ञापन
कोटद्वार। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने नगर निगम प्रशासन की ओर से नालियाें की सफाई के लिए तोड़े गए स्लैब के मामले में एसडीएम सोहन सिंह सैनी से मुलाकात की। इस दौरान व्यापारियों ने नालियों के किनारे रह रहे लोगों को आवाजाही की सुविधा देने के लिए नाली के ऊपर लोहे की जाल अथवा पाइप के स्लैब डालने की अनुमति देने की मांग की।वार्ता के दौरान प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष विवेक अग्रवाल, जिला संगठन मंत्री हरीश नारंग, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला एवं गोसेवा आयोग के सदस्य धर्मवीर गुसाईं ने व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों की समस्याओं से एसडीएम को अवगत कराया। कहा कि नालियों के ऊपर आवाजाही के लिए डाले गए स्लैब तोड़े जाने से लोगों को दुकानों और घरों में आवाजाही करने में दिक्कतें आ रही हैं। कहा कि इससे व्यापारियों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने एसडीएम से समस्या का समाधान करने की मांग की। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला ने बताया कि एसडीएम ने व्यापारियों एवं सड़क किनारे लोगों को आवाजाही की सुविधा देने के लिए नाली के ऊपर लोहे की जाल अथवा एंगल पाइप से स्लैब डालने पर सहमति जताई। कहा कि लोहे का जाल या स्लैब इस तरह से बनाए जाएं, जिससे भविष्य में इन्हें उठाकर नाली की सफाई सुगमता से हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed