फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Activists made BJP the biggest party: Maharaj

कार्यकताओं ने बनाया भाजपा को दुनियां की सबसे बड़ी पार्टी: महाराज

Sun, 18 Aug 2019 10:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
Activists made BJP the biggest party: Maharaj
चौबट्टाखाल में भाजपा की सदस्यता फार्म देते पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज। - फोटो : KOTDWAR
सतपुली। क्षेत्रीय विधायक एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने चौबट्टाखाल में भाजपा के संगठन पर्व सदस्यता अभियान के तहत पोखड़ा एवं एकेश्वर मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने सदस्यता अभियान की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा भी की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ बताया। कहा कि संगठन के कर्मठ कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से ही भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। उन्होंने प्रत्येक सक्रिय सदस्यों से 50 सदस्य बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर उन्होंने 50 सदस्य बनाने वाले सक्रिय सदस्यों को सम्मानित भी किया। बैठक के बाद शहीद लांसनायक संदीप थापा और भाजपा नेता सुषमा स्वराज को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर सतपाल महाराज ने कार्यकर्ताओं द्वारा उठाई गई समस्याओं के निराकरण के निर्देश मौके पर मौजूद अधिकारियों को दिए। पर्यटन मंत्री ने कार्यकर्ताओं से विकास कार्यों पर पैनी नजर रखने का आह्वान किया। शासन द्वारा निर्माण खंड लोनिवि पौड़ी के बैजरो डिवीजन को शिफ्ट करने की आशंका पर उन्होंने कहा कि उक्त डिवीजन बैजरो में यथावत बना रहेगा। इस मौके पर पर्यटन मंत्री के बेटे सुयश महाराज, दर्जाधारी वीरेंद्र बिष्ट, सोबन सिंह, नीरज पांथरी, राजपाल रावत, सुमनलता ध्यानी, देवेंद्र भट्ट व महिपाल नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed