{"_id":"5d5985828ebc3e89a470c41f","slug":"activists-made-bjp-the-biggest-party-maharaj-kotdwar-news-drn316723599","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकताओं ने बनाया भाजपा को दुनियां की सबसे बड़ी पार्टी: महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकताओं ने बनाया भाजपा को दुनियां की सबसे बड़ी पार्टी: महाराज
चौबट्टाखाल में भाजपा की सदस्यता फार्म देते पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज।
- फोटो : KOTDWAR
Link Copied
सतपुली। क्षेत्रीय विधायक एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने चौबट्टाखाल में भाजपा के संगठन पर्व सदस्यता अभियान के तहत पोखड़ा एवं एकेश्वर मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने सदस्यता अभियान की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा भी की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ बताया। कहा कि संगठन के कर्मठ कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से ही भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। उन्होंने प्रत्येक सक्रिय सदस्यों से 50 सदस्य बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर उन्होंने 50 सदस्य बनाने वाले सक्रिय सदस्यों को सम्मानित भी किया। बैठक के बाद शहीद लांसनायक संदीप थापा और भाजपा नेता सुषमा स्वराज को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
इस अवसर पर सतपाल महाराज ने कार्यकर्ताओं द्वारा उठाई गई समस्याओं के निराकरण के निर्देश मौके पर मौजूद अधिकारियों को दिए। पर्यटन मंत्री ने कार्यकर्ताओं से विकास कार्यों पर पैनी नजर रखने का आह्वान किया। शासन द्वारा निर्माण खंड लोनिवि पौड़ी के बैजरो डिवीजन को शिफ्ट करने की आशंका पर उन्होंने कहा कि उक्त डिवीजन बैजरो में यथावत बना रहेगा। इस मौके पर पर्यटन मंत्री के बेटे सुयश महाराज, दर्जाधारी वीरेंद्र बिष्ट, सोबन सिंह, नीरज पांथरी, राजपाल रावत, सुमनलता ध्यानी, देवेंद्र भट्ट व महिपाल नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।