फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Action will be taken against managers of branches with profits less than Rs 20 lakh

Kotdwar News: 20 लाख से कम मुनाफे वाली शाखाओं के प्रबंधकों पर होगी कार्रवाई

Tue, 09 Sep 2025 10:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against managers of branches with profits less than Rs 20 lakh

विज्ञापन

श्रीनगर। अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अवसर पर यहां स्टेट नोडल ऑफिसर एवं अपर निबंधक सहकारिता आनंद शुक्ल की अध्यक्षता में जिला सहकारी बैंक एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में सहकारिता की प्रगति, बैंकिंग सुधार, ऋण वसूली, एनपीए, कंप्यूटरीकरण, नए खातों का सृजन तथा दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना सहित 12 मुख्य बिंदुओं पर गहन चर्चा एवं समीक्षा की गई।
बैठक में स्टेट नोडल ऑफिसर आनंद शुक्ल ने स्पष्ट किया कि एक वर्ष के भीतर 20 लाख से कम मुनाफे वाली शाखाओं के प्रबंधकों पर कड़ी कार्रवाई होगी, वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाले शाखा प्रबंधकों को सम्मानित कर एक स्तर की वेतनवृद्धि दी जाएगी। बैठक में नैनीडांडा विकासखंड की समिति उमेठा, काफलटांडा तथा रिखणीखाल विकासखंड की समिति बसाड़ा को उत्कृष्ट लाभ अर्जित करने पर सराहना की गई। वहीं जिन समितियों की स्थिति संतोषजनक नहीं है, उन्हें दिसंबर तक सुधार लाने एवं कमजोर समितियों को बिजनेस डेवलपमेंट कर आर्थिक स्थिति मजबूत करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला सहायक निबंधक पान सिंह राणा, जिला सहकारी बैंक पौड़ी के महाप्रबंधक संजय रावत, जिला उप प्रबंधक नाबार्ड हिमांक शर्मा तथा जिला सहकारी बैंक और विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन


7 से 13 अक्तूबर तक श्रीनगर में लगेगा सहकारिता मेला



स्थानीय उत्पादों और सहकारी संस्थाओं को मिलेगा बड़ा मंच

फोटो---



श्रीनगर। सहकारिता विभाग की ओर से श्रीनगर में 7 से 13 अक्तूबर तक सहकारिता मेला लगेगा। इस अवसर पर सहकारिता विभाग के विभिन्न उपक्रमों एवं संस्थाओं की ओर से उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री के लिए विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेले की तैयारियों के लिए मंगलवार को श्रीनगर में मेला समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था, प्रचार-प्रसार तथा स्थानीय सहकारी संस्थाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा की गई। इस मौके पर मेला समिति के सदस्यों ने बताया कि सहकारिता मेला न केवल सहकारी संस्थाओं के लिए अपने उत्पादों के प्रचार और विपणन का प्रभावी मंच सिद्ध होगा, बल्कि स्थानीय उपभोक्ताओं को भी गुणवत्तापूर्ण उत्पाद किफायती दरों पर उपलब्ध कराएगा। कहा-सहकारिता विभाग का यह प्रयास जनपद के सहकारी आंदोलन को और अधिक सशक्त, आत्मनिर्भर और जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित होगा। बैठक में मातबर सिंह रावत (निवर्तमान अध्यक्ष, यूसीएफ), राज्य सहकारी बैंक लि. के निवर्तमान उपाध्यक्ष महावीर कुकरेती, इफको देहरादून के निदेशक उमेश त्रिपाठी, संपत सिंह रावत, नरेंद्र सिंह रावत और मनोज पटवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed