फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Accused of threatening to kill the councilor

पार्षद को जान से मारने की धमकी देने का आरोप

Thu, 16 Jun 2022 10:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Accused of threatening to kill the councilor
सिमलचौड़ के पार्षद गिंदी दास के साथ मारपीट, अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पार्षद ने मामले में तीन महिलाओं समेत चार लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

पार्षद गिंदी दास ने बताया कि 10 जून को सुबह करीब साढ़े दस बजे नगर निगम के कर्मचारी वार्ड में स्ट्रीट लाइट लगा रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने विरोध करते हुए कर्मचारियों के साथ अभद्रता की। सूचना पर वे मौके पर पहुंचे तो कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि कुछ लोग जबरन स्ट्रीट लाइट अपने घर के पास लगाने के लिए दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से जानकारी लेनी चाही तो तीन महिलाओं और एक व्यक्ति ने उनके साथ अभद्रता की। आरोप है कि उन्होंने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पार्षद ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed