{"_id":"5e6e5f1d8ebc3ea7d47b3290","slug":"accused-of-scooty-theft-and-mobile-robbery-arrested-kotdwar-news-drn3392760177","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी चोरी और मोबाइल लूट का आरोपी गिरफ्तार, साथी की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूटी चोरी और मोबाइल लूट का आरोपी गिरफ्तार, साथी की तलाश
विज्ञापन
कोटद्वार। कोतवाली पुलिस ने गत 26 फरवरी को तड़ियाल चौक से हुई स्कूटी चोरी और पांच मार्च को मोबाइल लूट के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी की स्कूटी और मोबाइल लूट में उपयोग की गई बाइक को बरामद कर लिया है, जबकि पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
एसएसआई प्रदीप नेगी ने बताया कि गत 26 फरवरी को शिवराजपुर निवासी दिनेश भंडारी पुत्र सुरमान सिंह भंडारी ने कोतवाली में दी तहरीर में उसकी तड़ियाल चौक से स्कूटी चोरी होने की सूचना दी गई थी। मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें एक मोटरसाइकिल में सवार दो संदिग्ध दिखाई दिए। पुलिस टीम ने शनिवार शाम पांच बजे यूपी की सीमा पर दिल्ली फार्म से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल समेत एक युवक को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने स्वयं की पहचान सचिन पुत्र बाबू सिंह निवासी कोट कादर थाना रायपुर सादात, जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश बताया। पूछताछ में सचिन ने बताया कि वह अपने दोस्त हरिराज पुत्र भगवत निवासी ग्राम कोटकादर के साथ कोटद्वार में मजदूरी करता है। गत 26 फरवरी को दोनों ने मिलकर तड़ियाल चौक में खड़ी एक स्कूटी चोरी की और उसे बीईएल रोड पर खेल मैदान के समीप सुखरो नदी में झाड़ियों में दिपा दिया। पूछताछ के दौरान सचिन ने गत पांच मार्च को मोबाइल लूट के मामले में शामिल होने की बाद कबूली।
एसएसआई ने बताया कि आरोपी सचिन की निशानदेही पर चोरी की गई स्कूटी को बीईएल फुटबाल मैदान के पास झाड़ियों से बरामद कर लिया गया है। मोबाइल लूट में उपयोग की गई बाइक को जब्त कर सीज कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
-फोटो