फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   aasha raised on dharna in Tehsil in support of demands

मांगों के समर्थन में तहसील में धरने पर डटीं आशाएं

Sun, 05 Sep 2021 10:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
aasha raised on dharna in Tehsil in support of demands
कोटद्वार तहसील में धरना देतीं आशा कार्यकर्ता। - फोटो : KOTDWAR
सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने और न्यूनतम 21 हजार रुपये वेतन देने समेत 12 सूत्री मांगों के समर्थन में उत्तराखंड आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ता यूनियन का कार्य बहिष्कार जारी रहा। आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनको आंदोलन करते हुए महीना भर हो गया है, लेकिन अभी तक सरकार उनकी सुध नहीं ले रही है। पूर्व में भी सरकार ने आंदोलन के बाद आशाओं के लिए दस हजार रुपये कोविड भत्ता देने की घोषणा की थी, लेकिन उस पर आज तक अमल नहीं किया गया है। वर्ष 2006 से कार्यरत आशाओं का वेतन अभी तक निर्धारित नहीं किया गया है, जिससे उन्हें आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने मांगों का निराकरण नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। आंदोलन में यूनियन की दुगड्डा ब्लाक अध्यक्ष प्रभा चौधरी, नीलम कुकरेती, कल्पना बिष्ट, संजू नेगी, सीमा शाही, अनीता घिल्डियाल, प्रमिला गुसाईं, भागीरथी भंडारी, कांति कंडारी और सरोज जदली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed