फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   AAP protest against the government in protest against lathi charge

लाठीचार्ज के विरोध में सरकार के खिलाफ आप का प्रदर्शन

Wed, 03 Mar 2021 05:16 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 05:16 PM IST
विज्ञापन
AAP protest against the government in protest against lathi charge
भराड़ीसैण में आंदोलनकारियों के साथ हुए लाठीचार्ज के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार से लाठीचार्ज का आदेश देने वाले अधिकारियों को निलंबित करने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदेश प्रवक्ता अरविंद वर्मा के नेतृत्व में आप कार्यकर्ता हिंदू पंचायती धर्मशाला में एकत्र हुए। उन्होंने झंडाचौक तक लाठीचार्ज के खिलाफ जुलूस निकाला और झंडाचौक पर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने महिलाओं और बुजुर्गों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की। इस अवसर पर सेक्टर प्रभारी राजेंद्र जजेड़ी, नगर अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, अनिल मोहन, हर्षिता, सुबोध महताब सिंह रावत, आर धस्माना, भास्कर बुढ़ाकोटी, मंजू रावत, सविता, पूजा भट्ट, विनीता रावत, यशोदा नेेगी, अंजलि नेगी, देवकी थपलियाल, नईम, प्रदीप सैनी, दुष्यंत चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

उधर, डाडामंडी क्षेत्र में आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जाकर सदस्यता अभियान चलाया। लोगों ने क्षेत्र में सड़क और पुल बनाए जाने की मांग की। इस अवसर पर संगठन मंत्री प्रमोद चौहान, हरीश सिंह बिष्ट, नरेंद्र सिंह, अनिल चौधरी, मनोज सिंह, गुड्डी देवी, जितेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed