फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   A youth was arrested near Kirti Nagar with 5.17 grams of smack.

Kotdwar News: कीर्तिनगर के पास 5.17 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

Wed, 01 Oct 2025 10:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
A youth was arrested near Kirti Nagar with 5.17 grams of smack.
श्रीनगर। नशामुक्त अभियान के तहत एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने निर्देश पर पुलिस ने मादक पदार्थों एवं ड्रग्स तस्कराें पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा अवैध रूप से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग शुरू की है।
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी श्रीनगर अनुज कुमार के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जयपाल सिंह नेगी के नेतृत्व में श्रीनगर पुलिस टीम ने मंगलवार रात्रि को थाना क्षेत्र के कीर्तिनगर पुल के पास चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार युवक पंकज सिंह रावत, (30) निवासी आंचल डेयरी, उफल्डा (श्रीनगर) को 5.17 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार कर स्कूटी सीज की है। बताया कि बरामद स्मैक की बाजार कीमत 1 लाख 55 हजार है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पूछताछ करने पर आरोपी ने कहा कि वह स्मैक रामपुर उत्तर प्रदेश से श्रीनगर में सप्लाई करने के लिए लाया था। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही आरोपी के अपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। इस मौके पर उप निरीक्षक भावना भट्ट, मनोज बमसुवाल, जयप्रकाश खत्री व हरीश सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed