फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   A rockfall on the Rampur-Shyampur Bamana road caused a stir.

Kotdwar News: रामपुर-श्यामपुर बमाणा मार्ग पर चट्टान टूटने से मचा हड़कंप

Sat, 20 Sep 2025 10:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
A rockfall on the Rampur-Shyampur Bamana road caused a stir.

विज्ञापन
देवप्रयाग। देवप्रयाग से जुड़े रामपुर-श्यामपुर बमाणा मार्ग पर अचानक चट्टान टूटने से हड़कंप मच गया। घटना से थोड़ी देर पहले यहां से कुछ वाहन व ग्रामीण पैदल निकले थे। भारी चट्टानों से यहां सड़क का पुश्ता भी ढह गया, इससे आवाजाही ठप पड़ गई। मार्ग से भरपूर पट्टी के कई गांव जुड़े हुए हैं। शनिवार सुबह देवप्रयाग से आठ किमी दूर रामपुर-श्यामपुर बमाणा मार्ग पर चट्टान का एक हिस्सा पर सड़क पर आ गिरा। भारी चट्टानों से यहां सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के कुछ समय पहले ही कुछ वाहन व ग्रामीण यहां से गुजर रहे थे। सहायक अभियंता लोनिवि वाईएस रावत के अनुसार यहां अभी भी चट्टान का एक बड़ा हिस्सा गिरने की स्थिति में है, ऐसे में यहां सफाई व निर्माण रोका गया है। यहां पुश्ता निर्माण में एक माह का समय लग सकता है। सड़क बंद होने से यहां दिल्ली, चंडीगढ़ आदि से गावों में आए प्रवासी भी फंस गए हैं। लोनिवि की ओर से इस क्षेत्र में यातायात बहाल करने के लिए सजवाणकांडा मार्ग की मरम्मत शुरू की गई है। यह मार्ग काफी ऊंचाई व दूरी का होने के बावजूद भरपूर पट्टी के गांवों का आवागमन का फिलहाल एक मात्र साधन है। क्षेत्रीय जनता ने चट्टानों को हटाकर क्षतिग्रस्त सड़क का निर्माण समय रहते करने की मांग की है। इससे चलते ग्रामीण देवप्रयाग तक पहुंच पा रहे हैं। बीमार लोगों व छात्र-छात्राओं की इससे मुश्किल बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed