फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   A proposal worth Rs 7 crore is being prepared again for a multi-storey shopping complex.

Kotdwar News: बहुमंजिला शॉपिंग कांप्लेक्स के लिए फिर तैयार हो रहा सात करोड़ का प्रस्ताव

Sun, 29 Sep 2024 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 10:21 PM IST
विज्ञापन
A proposal worth Rs 7 crore is being prepared again for a multi-storey shopping complex.

विज्ञापन
कोटद्वार। नगर निगम प्रशासन की ओर से लालबत्ती चौराहा के पास गाड़ीपड़ाव में बहुमंजिला शॉपिंग कांप्लेक्स बनाने के लिए पुन: प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इसके लिए नगर निगम प्रशासन की ओर से गाड़ीपड़ाव में फल सब्जी की दुकानों को हटा दिया गया है। प्रस्ताव तैयार होने के बाद इसे स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा।

खूनीबड़ में मंडी शिफ्ट होने के बाद गाड़ीपड़ाव स्थित मंडी की भूमि खाली पड़ी हुई थी। नगर निगम बनने के बाद वर्ष 2019 में नगर निगम प्रशासन की ओर गाड़ीपड़ाव स्थित इस भूमि पर बहुमंजिला शॉपिंग कांप्लेक्स का प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति के लिए शासन को भेजा गया था। इसके तहत जहां भूमिगत पार्किंग बनाई जानी थी, वहीं पहली मंजिल पर फल-सब्जी कारोबारियों के लिए दुकानें और तीसरी मंजिल पर व्यापारियों के लिए दुकानें बननी थीं। तीसरी मंजिल में रिफ्यूजी काॅलोनी में रह रहे परिवारों के लिए आवास की भी व्यवस्था होनी थी। शासन की ओर से तब बजट के अभाव में बहुंमजिला कांप्लेक्स निर्माण को स्वीकृति प्रदान नहीं दी गई।
विज्ञापन


शासन ने वर्ष 2022 में पार्किंग निर्माण को स्वीकृति प्रदान करते हुए इसके लिए 84 लाख की धनराशि अवमुक्त की थी। आवास विकास परिषद को कार्यदायी संस्था बनाया गया था। धनराशि स्वीकृत होने के बाद नगर निगम प्रशासन ने गाड़ीपड़ाव स्थित सब्जी व्यापारियों को पिछले साल अप्रैल माह में नोटिस भी जारी किए, लेकिन बाद में नगर निगम बोर्ड ने यह कहते हुए इस पर रोक लगा दी थी कि स्वीकृत भूमि पर प्रस्ताव के अनुसार शॉपिंग कांप्लेक्स ही बनेगा। जिस पर आवास विकास परिषद स्वीकृत 84 लाख रुपये की धनराशि से कोई काम नहीं कर सका था। धनराशि शासन को लौटा दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




अक्तूबर, 2023 में नगर निगम प्रशासन ने अपने पैसे से इस भूमि का समतलीकरण करने के साथ सीसी डालकर पक्का किया था। अब नगर निगम प्रशासन की ओर से पुन: बहुमंजिला शॉपिंग कांप्लेक्स बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। विगत 19 सितंबर को इसके लिए नगर निगम प्रशासन की ओर से गाड़ीपड़ाव में फड़ लगाकर फल सब्जी बेच रहे फल सब्जी वालों की फड़ों को हटा दिया गया था।


तकनीकी सर्वे के बाद गाड़ीपड़ाव में पुन: बहुमंजिला शॉपिंग कांप्लेक्स के निर्माण के लिए सात करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। जिसमें बेसमेंट में पार्किंग, फर्स्ट फ्लोर पर सब्जी मंडी और सेकेंड फ्लोर पर दुकानों के निर्माण की योजना है।

- वैभव गुप्ता नगर आयुक्त कोटद्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed