फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   A leopard killed a 65-year-old woman from Koti village.

Kotdwar News: गुलदार ने कोटी गांव की 65 वर्षीय महिला को बनाया निवाला

Thu, 20 Nov 2025 06:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 20 Nov 2025 06:54 PM IST
विज्ञापन
A leopard killed a 65-year-old woman from Koti village.
श्रीनगर। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत खंडाह के समीपवर्ती कोटी गांव की एक 65 वर्षीय महिला को गुलदार ने निवाला बना दिया। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। घटना बृहस्पतिवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान ग्रामीणों ने गुलदार को आदमखोर घोषित कर तत्काल मारने की मांग की है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोटी गांव की गिन्नी देवी अपनी बहू व अन्य महिलाओं के साथ गांव के पास ही घास लेने गई थीं। इसी दौरान घात लगाकर बैठे गुलदार ने गिन्नी देवी पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि गुलदार उन्हें घसीटते हुए करीब 100 मीटर की दूरी तक ले गया। इस दौरान उसने उन पर गहरे जख्म कर दिए। साथ की महिलाओं द्वारा शोर किए जाने पर किसी तरह गुलदार ने गिन्नी देवी को छोड़ा।
विज्ञापन

इस घटना की सूचना पर लोग जब घटनास्थल पर पहुंचे तो गिन्नी देवी की मौत हो चुकी थी। ग्राम प्रधान करिश्मा देवी ने कहा कि इस क्षेत्र में गुलदार द्वारा महिला को मारने की घटना से ग्रामीण भयभीत हैं। उन्होंने बताया कि बीते दिवस एक बछिया को भी गुलदार ने अपना निवाला बनाया था। उन्होंने गुलदार को आदमखोर घोषित कर तत्काल मारने की मांग की है। मौके पर पहुंचे वन क्षेत्राधिकारी दिनेश नौटियाल ने बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई थी। सुरक्षा की दृष्टि पूरे क्षेत्र में गश्ती दल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed