फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   A herd of elephants entered the fields and damaged the crops

Kotdwar News: खेतों में घुसा हाथियों का झुंड, फसलों को पहुंचाया नुकसान

Sat, 15 Nov 2025 05:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sat, 15 Nov 2025 05:18 PM IST
विज्ञापन
A herd of elephants entered the fields and damaged the crops
दुगड्डा (कोटद्वार)। विकासखंड के राजस्व गांव साझासैंण में हाथियों के झुंड ने पूर्व प्रधान समेत कई ग्रामीणों के खेतों में घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचाया। वनकर्मियों ने मशक्कत कर हाथियों को जंगल की ओर भेजा।
विज्ञापन

लैंसडौन वन प्रभाग की दुगड्डा रेंज की सीमा से सटे गांव साझासैंण के ग्रामीण पिछले तीन दिन से दहशत में हैं। तीन दिन से हाथी ग्रामीणों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। शनिवार तड़के पूर्व प्रधान उमा देवी के खेतों में हाथियों ने फसल बर्बाद की। हाथियों के उत्पात की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई।
विज्ञापन

दुगड्डा रेंज के अनुभाग अधिकारी महिपाल सिंह नेगी वनकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीण शकुंतला देवी, रोशनी देवी, सरोज देवी, सरोजनी देवी, बीना देवी ने बताया कि हाथियों, गुलदार, बाघ की गांव में आवाजाही होने से खतरा बना हुआ है। उन्होंने वन्यजीवों से सुरक्षा के लिए सौर ऊर्जा की बाड़ लगाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले शुक्रवार तड़के दो हाथियों ने साझासैंण के ओमप्रकाश, गोपाल सिंह, रघुबीर सिंह के खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचाया। त्रिलोक सिंह के घर से कुछ ही फासले पर बांस को तोड़कर औतार सिंह के आवास के निकट पहुंच गया। ग्रामीण उस समय सहम गए, जब टस्कर हाथी भगत सिंह के आवास पर लकड़ी की बाड़ को तोड़कर आंगन में पहुंच गया। यहां उजाला होने पर हाथियों का झुंड जंगल में चला गया।


दो हाथियों में एक घंटे तक हुआ संघर्ष
वहीं, अपराह्न गांव के प्राथमिक विद्यालय के निकट दो टस्कर हाथियों में एक घंटे तक संघर्ष हुआ। द्वंद्व के दौरान हाथी नाथूपुर गांव की सीमा में पहुंच गए। यहां ग्रामीणों ने हाथियों को गांव के निकट आने से रोका। वहीं, सूचना मिलने पर वनकर्मी भी पहुंच गए। वन क्षेत्राधिकारी उमेशचंद्र जोशी ने बताया कि इन दिनों हाथियों का प्रजनन काल चल रहा है। उन्होंने हाथियों के वास स्थलों, दैनिक आवाजाही वाले रास्तों, वन्यजीव बहुल क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed