{"_id":"694fcc72bce3aa8679058fb6","slug":"a-cbi-investigation-should-be-conducted-into-the-ankita-bhandari-murder-case-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1007-120715-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: अंकिता भंडारी हत्याकांड की हो सीबीआई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: अंकिता भंडारी हत्याकांड की हो सीबीआई जांच
Sat, 27 Dec 2025 05:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sat, 27 Dec 2025 05:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिखणीखाल में कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार का पुतला फूंका
कोटद्वार। अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले की जांच सीबीआई से कराने और मनरेगा योजना से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम पूर्ववत रखने की मांग को लेकर रिखणीखाल में कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
शनिवार को विकासखंड रिखणीखाल में अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अगुवाई में कई संगठनों से जुडे़ लोगों ने राज्य व केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता रघुवीर सिंह बिष्ट व कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद रावत ने भाजपा सरकारों को जमकर कोसा। ज्येष्ठ उपप्रमुख सुनीता रावत ने कहा कि हाल में सामने आए वीडियो प्रकरण की भी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। रघुबीर बिष्ट ने कहा कि अंकिता भंडारी प्रकरण में भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर के सोशल मीडिया में वायरल हो रहे बयानों की भी सीबीआई जांच होनी जरूरी है।
प्रदर्शनकारियों करने वालों में युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अरविंद सिंह नेगी, बचन सिंह भारती, सुदीप घिल्डियाल, हीरा बिष्ट, दीपक बिष्ट, खुश कुमार, रूपेन्द्र रावत, अनिल रावत, जैन सिंह बिष्ट सहित कई महिलाएं व युवा मौजूद रहे।