फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   A bicycle rally conveyed the message of fuel conservation and environmental protection.

Kotdwar News: साइकिल रैली से ईंधन की बचत और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Mon, 25 May 2026 05:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Mon, 25 May 2026 05:22 PM IST
विज्ञापन
A bicycle rally conveyed the message of fuel conservation and environmental protection.
जागरूकता कार्यक्रम में मेयर समेत कई अधिकारियों ने भी चलाई साइकिल
विज्ञापन

कोटद्वार। प्रोजेक्ट हेल्प इंडिया संस्था की ओर से एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने भाग लिया। उन्होंने क्षेत्रवासियों को ईंधन संकट के मद्देनजर साइकिल के इस्तेमाल से ईंधन बचाने का संदेश दिया।
रैली से पहले प्रतिभागी बच्चों की आंखों की जांच डॉक्टर सूफियान आई सेंटर में की गई। मालवीय उद्यान में मेयर शैलेंद्र सिंह रावत और सहायक नगर आयुक्त चंद्रशेखर शर्मा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली मालवीय उद्यान से शुरू होकर बदरीनाथ मार्ग, झंडाचौक, स्टेशन सड़क, लालबत्ती चौराहा और मोटर नगर होते हुए मालवीय उद्यान पहुंची। इस दौरान मेयर और सहायक नगर आयुक्त ने खुद भी साइकिल चलाकर रैली में शिरकत की। संस्था ने प्रतिभागी 40 बच्चों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

मेयर शैलेंद्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का जिक्र किया। उन्होंने पेट्रोल और डीजल की बचत को महत्वपूर्ण बताया। मेयर ने कहा कि साइकिल चलाने से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। इस मौके पर कोतवाल प्रदीप नेगी, चौकी प्रभारी एसआई विनोद चपराना, केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक अग्रवाल, सिद्धबली मंदिर के सहसचिव रवींद्र नेगी, लीसा समिति से सेवक राम मानूजा, हरीश नारंग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed