फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में आग लगने के कारणों की जांच शुरू

गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में आग लगने के कारणों की जांच शुरू

Thu, 07 Mar 2019 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में आग लगने के कारणों की जांच शुरू

विज्ञापन
दुगड्डा/कोटद्वार। पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर गूमखाल और दुगड्डा के बीच गैस के ट्रक में आग लगने के कारणों की जांच लैंसडौन पुलिस करेगी। एसएसपी पौड़ी ने लैंसडौन के कोतवाल को जांच के निर्देश दिए हैं। उधर, ट्रक स्वामी ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र से 193 सिलिंडर बरामद कर लिए हैं। 95 लापता बताए गए हैं। इनमें कुछ सिलिंडर विस्फोट के चलते फट गए तो कई जंगल में लुढ़ककर लापता हो गए हैं। ट्रक स्वामी का मानना है कि आग लगने से हुए विस्फोट में करीब 40 से 50 सिलिंडर फटे हैं।
एसएसपी पौड़ी दिलीप सिंह कुंवर ने बताया कि बुधवार को गूमखाल के पास हुए गैस सिलिंडर के ट्रक में आग लगने के मामले की जांच लैंसडौन के इंस्पेक्टर को सौंप दी गई है। आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया केबिन के नीचे बैटरी में शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस ने ट्रक स्वामी सुनील कुमार और संबंधित वाहन चालक से पूछताछ की है। विस्तृत रिपोर्ट जांच के बाद ही सामने आएगी। ट्रक मालिक कोटद्वार निवासी सुनील कुमार ने बताया कि उनका ट्रक बहादराबाद (हरिद्वार) स्थित इंडेन गैस प्लांट से 288 सिलिंडर लेकर जीएमवीएन की पाबौ गैस एजेंसी की ओर जा रहा था। दिन में तीन बजे ट्रक में दुगड्डा-गूमखाल के बीच भदालीखाल के समीप आग लग गई, जिससे हादसा हो गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पहाड़ी की ओर लुढ़के सिलिंडरों को एकत्र किया गया। 193 सिलिंडर मिल गए हैं, जबकि 95 नहीं मिल पाए हैं। उन्होंने बताया कि विस्फोट के बाद ट्रक से लुढ़के सिलिंडरों का प्रयोग घातक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed