फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   जिला निर्माण को लेकर अधिवक्ताओं ने दिया तहसील में धरना

जिला निर्माण को लेकर अधिवक्ताओं ने दिया तहसील में धरना

Sat, 30 Jun 2018 11:00 PM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
जिला निर्माण को लेकर अधिवक्ताओं ने दिया तहसील में धरना
कोटद्वार। बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं ने शनिवार को जिला निर्माण की मांग को लेकर तहसील में प्रदर्शन किया। इस मौके पर अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत भी रहे। अधिवक्ताओं ने कहा कि कोटद्वार जिले की मांग सबसे पुरानी है।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ता शनिवार को तहसील में एकत्र हुए, जहां उन्होंने जिले की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। धरनास्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि पौड़ी जनपद की विषम भौगोलिक परिस्थितियों और क्षेत्रीय जनता की परेशानियों को मद्देनजर रखते हुए कोटद्वार को पृथक जिला घोषित किया जाना चाहिए। कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने कोटद्वार को जिला बनाने की घोषणा की थी, लेकिन एक साल से अधिक समय गुजर जाने के बाद जिला निर्माण पर चुप्पी साधना दुर्भाग्यपूर्ण हैं। प्रदर्शन करने वालों में अधिवक्ता वीपी नौटियाल, इंद्रेश भाटिया, शोभा बहुगुणा भंडारी, प्रवेश रावत, प्रमोद राणा, विनोद कुमार, राजेंद्र वर्मा, सुरेंद्र सिंह, शंकर सिंह, शिवदयाल भारतीय, धीरज बिष्ट, दीपेंद्र सिंह रावत, कुंवर सिंह गुसांई, विक्रम सिंह, दिनेश सिंह नेगी, राजविमल सिंह रावत, बृजमोहन नैथानी, दीपक रावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed