{"_id":"5b36661a4f1c1b64068b8ddb","slug":"91530291738-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बारिश की चेतावनी के बाद रामगंगा के कैचमेंट क्षेत्र में अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बारिश की चेतावनी के बाद रामगंगा के कैचमेंट क्षेत्र में अलर्ट
Updated Fri, 29 Jun 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालागढ़/कोटद्वार। मानसून के दौरान रामगंगा नदी के कैचमेंट में भारी बारिश की चेतावनी के बाद सिंचाई विभाग अलर्ट हो गया है। विभाग ने निचले इलाके में अलर्ट घोषित कर दिया गया है।
बांध परियोजना के ईई रामबाबू सिंह ने बताया कि कालागढ़ डैम, सैडिल बांध, लैंसडौन, मारचूला, नौला, चौखुटिया, रानीखेत आदि वायरलैस स्टेशनों पर प्रभारी तैनात कर दिए गए हैं। सभी जगह मोबाइल फोन की सुविधा दे दी गई है, जिससे बारिश के कारण रामगंगा नदी का जलस्तर समय से पता चल सके। नदी से होकर आने वाले पानी को कालागढ़ के डैम में संग्रह किया जा रहा है। वर्तमान में कालागढ़ डैम का जलस्तर 323.87 मीटर है। 355 मीटर पानी के जलाशय में भरने के बाद बांध से पानी की निकासी नदी में शुरू कर दी जाएगी। इसके बारे में निचले इलाकों को चेतावनी जारी की जा चुकी है।