फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   रेंग रेंग कर चले वाहन, जाम के झाम से लोग परेशान

रेंग रेंग कर चले वाहन, जाम के झाम से लोग परेशान

Sun, 24 Jun 2018 10:44 PM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
रेंग रेंग कर चले वाहन, जाम के झाम से लोग परेशान
कोटद्वार। वीकेंड पर कोटद्वार के श्री सिद्धबली मंदिर और पर्यटन नगरी लैंसडौन जाने वाले यात्रियों के कारण रविवार सुबह से ही शहर की सड़कों पर यातायात का दबाव बना रहा। रेंग-रेंग कर चल रहे वाहनों और जाम से लोग खासे परेशान रहे। पुलिस को यातायात सुचारु करने में पसीना बहाना पड़ा।
विज्ञापन

कोटद्वार में रविवार को सुबह से ही जाम की स्थिति बनी रही। सुबह दस बजे से एनएच पर लालबत्ती चौराहे से तहसील तक जाम लगा रहा। इसके अलावा स्टेशन रोड पर भी जाम की स्थिति बनी रही। जाम के चलते बाहर से पहुंचे पर्यटकों के साथ ही अपने वाहनों से बाजार आने वाले स्थानीय लोग परेशान रहे। गर्मी ने वाहन चालकों की मुश्किलें और बढ़ा दी। रविवार होने के कारण नगर की सीमा से लगे जनपद बिजनौर से ट्रैक्टर ट्राली में खासी तादाद में लोग श्री सिद्धबली मंदिर पहुंचे, जिससे स्थिति और भी खतरनाक हो गई। दोपहर बाद ही मार्ग पर यातायात सामान्य हो पाया।
विज्ञापन

उधर, दुगड्डा में भी जाम की स्थिति बनी रही। जाम में फंसे पर्यटकों को इस गर्मी के मौसम में दिक्कतों का सामना करना आम बात हो गई है। वीकेंड पर दुर्गा देवी, चूनाधारा, दुगड्डा क्षेत्र में जाम की स्थिति से टूरिस्ट ही नहीं, बल्कि स्थानीय लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ीं। दुगड्डा चौकी प्रभारी और आरक्षियों की ड्यूटी कोटद्वार में होने से दुगड्डा में यातायात व्यवस्था चरमरा गई। चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि उच्चाधिकारी के निर्देश पर वह चौकी से बाहर ड्यूटी में तैनात रहे। इससे यातायात व्यवस्था बनाने में परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed