फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   कोटद्वार जिले को लेकर यूकेडी और बार एसोसिएशन ने दिया धरना

कोटद्वार जिले को लेकर यूकेडी और बार एसोसिएशन ने दिया धरना

Sat, 05 May 2018 10:48 PM IST
Updated Sat, 05 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार जिले को लेकर यूकेडी और बार एसोसिएशन ने दिया धरना
कोटद्वार। कोटद्वार को जिला बनाए जाने और नगर निगम आदेश को वापस लिए जाने की मांग को लेकर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं और उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने तहसील में धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार से जनहित में कोटद्वार को जिला बनाने की मांग की।
विज्ञापन

शनिवार को यूकेडी कार्यकर्ता और बार एसोसिएशन के सदस्य कोटद्वार तहसील में एकत्र हुए। उन्होंने कोटद्वार को जिला बनाने की मांग को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने प्रदेश सरकार पर दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगाया। कहा कि एक ओर वन मंत्री ग्राम स्वराज योजना के तहत उदयरामपुर में दलित के घर पर खाना खाते हैं, वहीं दूसरी ओर गांवों का अस्तित्व मिटाकर नगर निगम बनाने पर आमादा हैं।
विज्ञापन

भाजपा के शासन में क्षेत्र के विकास कार्य ठप हो गए हैं। सड़कें, नहरें बदहाल हैं। लोग छोटे-मोटे सरकारी काम के लिए पौड़ी के चक्कर काटकर परेशान हैं।
इस अवसर पर यूकेडी के जिलाध्यक्ष जगदीपक रावत, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार पंत, सुनील दत्त, श्रवण सिंह रावत, शिशुपाल सिंह नेेगी, बालम सिंह नेगी, विनोद चौधरी, इंद्रेश भाटिया, शोभा बहुगुुणा भंडारी, प्रवेश रावत, आशुतोष कुकरेती, वीपी नौटियाल, कुंवर सिंह गुसाईं व आशुतोष देवरानी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed