फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   विश्वविद्यालय पैनल टीम ने किया भाबर महाविद्यालय का निरीक्षण

विश्वविद्यालय पैनल टीम ने किया भाबर महाविद्यालय का निरीक्षण

Tue, 26 Sep 2017 10:35 PM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
विश्वविद्यालय पैनल टीम ने किया भाबर महाविद्यालय का निरीक्षण

विज्ञापन
किशनपुर। भाबर के राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार भाबर में श्रीदेवसुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय से वर्ष 2017-18 के लिए संबद्धता विस्तार के लिए विश्वविद्यालय पैनल द्वारा निरीक्षण किया गया।
मंगलवार को राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार भाबर की संबद्धता विस्तार के लिए श्रीदेवसुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय से 12 सदस्यीय पैनल टीम निरीक्षण करने पहुंची। डॉ. हर्षवंती बिष्ट, उपनिदेशक, रुसा देहरादून के नेतृत्व में डा. एनपी माहेश्वरी, डा. सत्यपाल सिंह, डॉ. अंजू अग्रवाल, डॉ. सीमा चौधरी, डॉ. रविंद्र सिंह रावत, डॉ. पीएस मखलोगा, डॉ. जेसी घिल्डियाल, डॉ. कुमकुम रौतेला, डॉ. केएन बरमोला, डॉ. युवराज की टीम ने महाविद्यालय के समस्त कार्यों, पत्रावलियों, कार्यालय, पुस्तकालय, वाचनालय, प्रयोगशालाएं, परीक्षा विभाग आदि का गहनता से निरीक्षण किया। टीम ने महाविद्यालय के निर्मित और निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण कर जानकारी भी ली। उन्होंने महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से संवाद कर सूचना प्राप्त की। निरीक्षण में आए टीम के सदस्यों ने महाविद्यालय प्रबंधन को दिशा निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डा. राजीव रतन, डा. विनय देवलाल, डा. वीके अग्रवाल, डॉ. शालिनी शुक्ला, डॉ. भोलानाथ, डॉ. गीता रावत शाह, डॉ. इंदू मलिक, डॉ. संदीप कुमार, एमएस नेगी, सतीश सिंह और राजेश डकराल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed