{"_id":"59c7e99d4f1c1b8f688b651c","slug":"91506273693-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बारिश से नदियां उफान पर तटीय क्षेत्रों में अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बारिश से नदियां उफान पर तटीय क्षेत्रों में अलर्ट जारी
Updated Sun, 24 Sep 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतपुली। नयारघाटी क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से नदियां उफान पर हैं। इसके कारण तटवर्ती क्षेत्रों में खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने नयार के उफान को देखते हुए तटवर्ती क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया है। वहीं भारी बारिश से सतपुली को जोड़ने वाली सड़कों पर मलबा आने से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।
सतपुली के निकट बहने वाली तीनों नदियां पूर्वी नयार, पश्चिमी नयार एवं मधुगंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इसके चलते नदी के तटीय क्षेत्रों में भू कटान के चलते खतरा बना हुआ है। जयहरीखाल प्रखंड में मधुगंगा नदी के किनारे ग्राम गढ़कोट के खेत पूरी तरह से तबाह हो गए हैं। सतपुली कस्बे मेें नदी से सटे आवास और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में रहने वाले लोगों को प्रशासन की ओर से सचेत रहने की अपील की गई है।
भारी बारिश के चलते सतपुली-दुधारखाल मोटर मार्ग, सतपुली-ओडल मार्ग, सतपुली-देवप्रयाग मोटर मार्ग पर कई स्थानों में मलबा आ गया है। साथ ही पुस्ता ढहने और पहाड़ी से पत्थर गिरने का खतरा बना हुआ है। इसके कारण मार्ग संकरे हो गए हैं, वाहनों को निकलने में दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। उधर, तहसीलदार सुभाष ध्यानी ने ग्रामीणों से नदी तटों एवं गाढ़ गदेरों से दूर रहने की अपील की है।