{"_id":"59c3f6f64f1c1b28688b5c1d","slug":"91506014966-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुष्प वाटिका में श्रीराम को देखकर मोहित हुई सीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुष्प वाटिका में श्रीराम को देखकर मोहित हुई सीता
Updated Thu, 21 Sep 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। श्रीरामलीला कमेटी मालवीय उद्यान की ओर से आयोजित 76वीं रामलीला मंचन के चौथे दिन विश्वामित्र आगमन, ताड़िका वध, अहिल्या उद्धार और पुष्प वाटिका का भावपूर्ण मंचन किया गया।
बुधवार रात को कोटद्वार के मालवीय उद्यान में श्री धार्मिक रामानंद रामलीला मंडल मथुरा के रंग कर्मियों ने रामलीला का मंचन किया, जिसके तहत विश्वामित्र राज दशरथ के पास आकर अपने हवन में राक्षसों की ओरसे विघन पहुंचाने को लेकर वार्ता करते हैं और राक्षसों से रक्षा के लिए श्री राम और लक्ष्मण को अपने साथ ले जाते हैं। श्री राम ने हवन में बाधा डालने पहुंची ताड़िका का वध करते हैं। रास्ते में वे अहिल्या का उद्धार करते हैं। उनकी पुष्पवाटिका में सीता से भेंट होती है, राम को देखकर सीता मोहित हो जाती है और माता पार्वती से वर के रूप में राम को मांगती है। इस अवसर पर हरिकृष्ण कंसल, दुष्यंत चौहान, कमेटी के अध्यक्ष विवेक अग्रवाल, प्रमोद रावत, हरीश बहरानी, धर्मवीर गुसाईं, अनिल अग्रवाल, दिनेश वर्मा, आदि मौजूद थे।
उधर, भाबर के कलालघाटी में श्री ओमकारेश्वर रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला के पांचवें दिन राम बारात की सुंदर झांकी निकाली गई। झांकी रामलीला स्थल से शुरू होकर त्रिलोकपुर, मगनपुर, किशनपुर, हल्दूखाता, जशोधरपुर मार्ग होते हुए कलालघाटी रंगमंच पर पहुंची। इस अवसर पर मदन मोहन रावत, दिनेश चंद्र गौड़, शोभन सिंह नेगी, राजीव देवीलाल, पम्मी केष्टवाल, पवन गौड़, वाणी विलास देवीलाल, विनोद पोखरियाल मौजूद रहे।