{"_id":"67cc7906e63e533cbe008049","slug":"9-out-of-124-samples-found-sub-standard-traders-instructed-to-improve-quality-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-636678-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: 124 में से 9 सैंपल मिले अधो मानक, व्यापारियों को दिए गुणवत्ता में सुधार के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: 124 में से 9 सैंपल मिले अधो मानक, व्यापारियों को दिए गुणवत्ता में सुधार के निर्देश
विज्ञापन
कोटद्वार। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने लगातार दूसरे दिन शनिवार को भी कोटद्वार क्षेत्र में सघन नमूना संग्रहण अभियान चलाया। अभियान में 124 में से 9 खाद्य पदार्थों के सैंपल अधो मानक पाए गए, जिस पर दुकानदारों को गुणवत्ता में सुधार करने के निर्देश दिए गए।
डिप्टी कमिश्नर लैब वीरेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सचल खाद्य विश्लेषण शाला ने शनिवार को दूसरे दिन भी नगर में सघन नमूना संग्रहण अभियान चलाया। इस दौरान झंडाचौक, लालबत्ती चौराहा, स्टेशन रोड, देवी रोड समेत अन्य स्थानों में स्थित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के 124 सैंपल लिए गए और मौके पर प्राथमिक परीक्षण किया गया। लिए गए नमूनों में मिठाई, मसाले, अनाज, तेल, जूस, दूध, पनीर, दही, मावा आदि खाद्य पदार्थ शामिल रहे। जांच में 124 में से 9 खाद्य पदार्थ के सैंपल अधो मानक पाए गए। जिस पर टीम ने दुकानदारों को सुधार करने के लिए निर्देशित किया। हालांकि जांचे गए कुल 124 नमूनों में कोई भी खाद्य पदार्थ सेहत के लिए असुरक्षित नहीं पाया गया। टीम ने अभियान के तहत करीब 350 लोगों को जागरूक भी किया। टीम में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप मिश्रा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रचना लाल, कनिष्ठ खाद्य विश्लेषक रमेश जोशी एवं सहायक वीरेंद्र कुमार शामिल रहे।