फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   नगर निगम के 30 वार्डों में पसरी गंदगी, बीमारी का बना है खतरा

नगर निगम के 30 वार्डों में पसरी गंदगी, बीमारी का बना है खतरा

Mon, 13 May 2019 10:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम के 30 वार्डों में पसरी गंदगी, बीमारी का बना है खतरा
कोटद्वार। नगर निगम की लापरवाहीपूर्ण कार्यप्रणाली नगर निगम क्षेत्र के लोगों पर भारी पड़ रही है। नगर निगम क्षेत्र में शामिल किए गए 30 वार्डों में सफाई व्यवस्था चरमराने से लोगों को अनेक परेशानियां हो रही थीं। गंदगी से मलेरिया फैल रहा है, लेकिन शिकायत के बाद भी नगर निगम लोगों की सुध नहीं ले रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र के सिताबपुर, पदमपुर, शिब्बूनगर, बालासौड़, हरिसिंहपुर, कौड़िया, निंबूचौड़ व दुर्गापुरी आदि क्षेत्रों में सड़कों पर कूड़ा बिखरा हुआ है, नालियां गंदगी से पटी हुई हैं। चारों ओर व्याप्त गंदगी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। नालियों में जमा गंदगी से क्षेत्र में मच्छर पैदा हो रहे हैं। नगर निगम सफाई तो दूर, कीटनाशक का छिड़काव तक नहीं कर रहा है। फॉगिंग मशीन नगर निगम में शोपिस बनी हुई है। लोग मलेरिया की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन

पार्षद सौरभ नौडियाल, गिंदी दास, कुलदीप सिंह, गायत्री भट्ट व रूपबाला खंतवाल ने नगर निगम पर लोगों के जीवन से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र में पर्याप्त सफाई कर्मचारियों की तैनाती नहीं किए जाने के कारण चारों तरफ गंदगी का आलम है। नगर निगम की मेयर द्वारा क्षेत्र में सफाई व्यवस्था में लगे ट्रैक्टर ट्रालियों को हटा दिए जाने के कारण सफाई व्यवस्था बदहाल हो गई है। पार्षदों द्वारा कई बार शिकायत किए जाने के कारण भी नगर निगम के अधिकारी स्वच्छता को लेकर गंभीर नहीं हैं। इसके कारण क्षेत्र की जनता में नगर निगम के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उन्होंने चेताया कि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं होने पर वार्डों की जनता नगर निगम कार्यालय के समक्ष आंदोलन करने को मजबूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नगर निगम के सफाई निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें वार्डों की सफाई को लेकर शिकायत मिली है। शीघ्र सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कर दिया जाएगा।

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed