{"_id":"5cd06b29bdec2207826dc896","slug":"81557162793-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइंटिस्ट या स्ट्रोनॉट बनना चाहता है अक्षांश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइंटिस्ट या स्ट्रोनॉट बनना चाहता है अक्षांश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। बलूनी पब्लिक स्कूल तल्ला मोटाढांक के छात्र अक्षांश थलेड़ी ने सीबीएसई की हाईस्कूल परीक्षा में 97 फीसदी अंक हासिल कर क्षेत्र और विद्यालय का नाम रोशन किया है। अक्षांश थलेड़ी भविष्य में साइंटिस्ट या स्ट्रोनॉट बनकर देश को विज्ञान के क्षेत्र में बुलंदियों पर पहुंचाना चाहते हैं।
अक्षांश थलेड़ी मवाकोट निवासी हैं। उसकी माता रंजिता थलेड़ी राजकीय प्राथमिक विद्यालय हल्दूखाता में सहायक अध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं, जबकि पिता सुशील चंद्र थलेड़ी इंटर कालेज कांडाखाल भौतिक विज्ञान और गणित के शिक्षक हैं। अक्षांश अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को देते हैं। वह बताते हैं कि नियमित अभ्यास से परीक्षा में सफलता हासिल की जा सकती है। परीक्षा के लिए उन्होंने बगैर कोचिंग के रोजाना पांच घंटे अभ्यास किया। परीक्षा की तैयारी में इंटरनेट से भी काफी मदद मिली। उन्हें कहानियां लिखना और अलग-अलग लेखकों की किताबें पढ़ना पसंद है। विद्यालय की डायरेक्टर अभिलाषा भारद्वाज ने अक्षांश की सफलता पर उन्हें बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।