{"_id":"5c28f17dbdec2256b262eaa3","slug":"81546187133-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाडामंडी एफसी ने जीता फुटबाल का फाइनल मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाडामंडी एफसी ने जीता फुटबाल का फाइनल मैच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
यमकेश्वर। खुशहाल सिंह रावत खेल एवं सांस्कृतिक समिति भृगुखाल की ओर से आयोजित जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच डाडामंडी एफसी और केंद्रीय विद्यालय लैंसडौन के बीच में खेला गया। जिसमें डाडामंडी एफसी ने केवि लैंसडौन को 2-1 जीत कर ट्राफी पर कब्जा कर लिया।
रविवार को जीआईसी भृगुखाल के खेल मैदान में आयोजित फुटबाल मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्य विपणन प्रबंधक(इफको) डा. दिनेश चंद्र सिंह बिष्ट, राज्य विपणन क्षेत्राधिकारी कोटद्वार नीरज डोभाल ने किया। मैच शुरू होने से पूर्व खेल समिति के सचिव विजेंद्र खत्री की पत्नी का निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धाजंलि दी गई। फाइनल मैच में डाडामंडी एफसी की टीम ने पहले हॉफ में केवि लैंसडौन की टीम को मात देकर 2-0 की बढ़त बनाई। डाडामंडी एफसी की ओर से मैच के पहले हाफ में अंकित रावत ने 32वें मिनट और आकाश रावत ने 43 वें मिनट में गोल किए। दूसरे हाफ में केवि लैंसडौन की टीम ने मैच के 78 वें मिनट में एक गोल किया। केवि की ओर से कप्तान आकाश भूटिया ने गोल कर स्कोर को 2-1 कर दिया, लेकिन मैच के अंतिम समय तक केवि की टीम कोई ओर गोल नहीं कर सकी। जिस कारण डाडामंडी एफसी ने जिला स्तरीय फुटबाल मैच को 2-1 से जीत लिया। मुख्य अतिथि की ओर से विजेता डाडामंडी एफसी की टीम को ट्राफी और नगदराशि पुरस्कार में दी गई। डाडामंडी एफसी के शुभम चौहान को बेस्ट प्लेयर और केवि लैंसडौन के कप्तान आकाश भूटिया को टूर्नामेन्ट आफ द प्लेयर का पुरस्कार दिया गया।
इस अवसर पर खेल समिति के अध्यक्ष गेंदनलाल रतूडी, संरक्षक जयवीर सिंह रावत, अनिल नेगी, राजवीर सिंह नेगी, चंद्रपाल सिंह खत्री, उपाध्यक्ष सुदामा राम द्विवेदी, सचिव विजेंद्र खत्री, कोषाध्यक्ष संदीप कांत, दीपक नेगी, दीपक चंद्रा, सुनील नेगी, मनमोहन सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
.
महेंद्र बिष्ट