{"_id":"5b0c3ad24f1c1b896e8b51de","slug":"81527528146-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक खाई में गिरने से एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक खाई में गिरने से एक की मौत, तीन घायल
Updated Mon, 28 May 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतपुली। एनएच 534 पर सतपुली-पाटीसैंण के बीच मैटाकुंड कस्बे के पास एक ट्रक के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को आकस्मिक सेवा 108 के माध्यम से राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार में भर्ती कराया गया है।
थाना सतपुली के उपनिरीक्षक इंद्रजीत सिंह राणा ने बताया कि पौड़ी से सतपुली आ रहा एक ट्रक सोमवार तड़के सतपुली-पाटीसैंण के बीच मैटाकुंड कस्बे से दो सौ मीटर पहले अनियंत्रित होकर सौ मीटर नीचे खेतों में जा गिरा। दुर्घटना में रायपुरा नजीबाबाद निवासी सोनू (35) पुत्र खान साहब की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रायपुरा नजीबाबाद निवासी अकरम व कासिम के अलावा बरेली निवासी लाखन गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर सतपुली पुलिस, एसडीआरएफ टीम ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को खाई से निकाला। घायलों को 108 सेवा से कोटद्वार भिजवाया। राजस्व पुलिस ने मृतक का पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए कोटद्वार भेज दिया है।