{"_id":"5aec95d44f1c1b6e098b7f5a","slug":"81525454292-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटल टिंकरिंग लैब में छात्र-छात्राओं ने सीखें वैज्ञानिक कौशल के गुण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटल टिंकरिंग लैब में छात्र-छात्राओं ने सीखें वैज्ञानिक कौशल के गुण
Updated Fri, 04 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। आदर्श राजकीय इंटर कालेज कोटद्वार में छात्र-छात्राओं को साइंस की तकनीकियों से जोड़ने के लिए अटल टिंकरिंग लैब का शुभारंभ किया गया। साथ ही अटल कम्यूनिटी डे पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला में छात्र-छात्राओं ने कार्यकारी माडलों का निर्माण कर वैज्ञानिक कौशल के गुर सीखे।
शुक्रवार को जीआईसी में स्थापित अटल टिंकरिंग लैब और तीन दिवसीय प्रयोगशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि दुगड्डा खंड शिक्षा अधिकारी सुषमा दास ने किया। उन्होंने कहा कि नीति आयोग के अंतर्गत अटल इनोवेशन मिशन की ओर से पूरे देश में इस प्रकार की प्रयोगशालाओं को स्थापित किया जा रहा है। कहा कि विद्यालय में स्थापित अटल प्रयोगशाला में विद्यालय के छात्र-छात्राएं आधुनिक तकनीकी और साइंस की दुनिया से रू-ब-रू हो सकेंगे। जीआईसी कोटद्वार के प्रधानाचार्य जगमोहन सिंह रावत ने कहा कि अटल लैब से छात्रों को विज्ञान के क्षेत्र में चिंतन और स्वयं सीखने का अवसर मिलेगा। साथ ही विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित के विभिन्न पहलुओं को समझाने के साथ-साथ उपकरणों और औजारों का इस्तेमाल कर कुछ नया करने का अवसर दिया जाएगा। इस दौरान रोबोटैक प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि मनीष गौतम के निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के कार्यकारी माडलों का निर्माण कर वैज्ञानिक कौशल से संबंधित गुर सीखे।
कार्यक्रम में पीटीए अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल, जीआईसी सुखरौ के प्रधानाचार्य रविंद्र रावत, लैब संचालक दीपक नौटियाल, चंद्रमोहन असवाल, संदीप बिष्ट, सादर सिंह रावत, शैलेंद्र पांथरी, विनोद ध्यानी व सुरभि सचदेवा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कुलदीप मैंदोला ने किया।
विज्ञापन
फोटो
रसायन विज्ञान परीक्षा नौ और 10 को
कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में बीएससी के छठे सेमेस्टर के रसायन विज्ञान विषय की प्रायोगिक परीक्षा नौ और 10 मई को संपन्न होगी। यह जानकारी विभाग प्रभारी डा. प्रेमलता कटियार ने दी है।