{"_id":"59c933b14f1c1bac538b4606","slug":"81506358193-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में चली गोली से दो घायल, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी में चली गोली से दो घायल, एक की हालत गंभीर
Updated Mon, 25 Sep 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। देवीरोड स्थित एक बारातघर में रविवार रात दिल्ली आर्म्ड पुलिस के सहायक सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) की पिस्टल से चली गोली से बंगाल इंजीनियरिंग के जवान सहित दो लोग घायल हो गए। आनन-फानन में दोनों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल जवान को देहरादून के मैक्स अस्पताल में रेफर कर दिया गया। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। दूसरे घायल को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। परिजनों की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने शादी में शामिल होने आए एएसआई के खिलाफ हत्या प्रयास का मुकदमा दर्ज कर सोमवार सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार देवीरोड के केदार पैलेस में मदन खंतवाल की बेटी की शादी थी। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे अचानक गोली चलने की आवाज आई तो विवाह समारोह में अफरा-तफरी मच गई। गोली लगने से अनिल भारद्वाज (45) पुत्र प्रेमबल्लभ निवासी लालपुर और नागेंद्र खंतवाल निवासी नीलकंठ कॉलोनी कोटद्वार घायल हो गए। परिजनों ने दोनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से अनिल खंतवाल की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घायल अनिल की मां सरोजनी देवी की तहरीर पर पुलिस ने दिल्ली आर्म्ड पुलिस के एएसआई अनिल द्विवेदी खिलाफ हत्या प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया। एएसपी डा. हरीश वर्मा ने बताया कि घटना के बाद आरोपी एएसआई फरार हो गया था। उसकी तलाश में पुलिस ने पूरी रात कई स्थानों पर दबिश दी। सोमवार सुबह सात बजे उसे कौड़िया चेक पोस्ट से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को अभी वह पिस्टल बरामद नहीं हुई है जिससे गोली चली थी। बताया जा रहा है कि आरोपी एएसआई ने शादी समारोह में पिस्टल को सर्विस रिवाल्वर बताकर बच्चों को खेलने के लिए दी थी। उस समय पिस्टल खाली थी। पिस्टल बच्चों से लेने के बाद उसने उसमें मैगजीन भरी और उसे पेंट की बेल्ट में ठूंसने लगा। इसी दौरान गोली चल गई और आगे की कुर्सी पर बैठे बंगाल इंजीनियरिंग के जवान अनिल भारद्वाज की कमर पर जा लगी। बगल में बैठे नागेंद्र खंतवाल को भी छर्रे लगे हैं। दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां अनिल भारद्वाज को देहरादून स्थित मैक्स अस्पताल रेफर कर दिया गया है। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।