फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए तहसील में किया सत्याग्रह उपवास

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए तहसील में किया सत्याग्रह उपवास

Fri, 22 Sep 2017 09:59 PM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए तहसील में किया सत्याग्रह उपवास
कोटद्वार। राजकीय संयुक्त चिकित्सालय की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने के लिए समाज सेवी विकास आर्य ने तहसील मुख्यालय पर एक दिवसीय उपवास रखा। उनके समर्थन में कई संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों ने भी उपवास रखकर धरना दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को तहसील परिसर में धरने पर बैठे विकास आर्य ने कहा कि यह सांकेतिक धरना और उपवास केवल सरकार को चेताने के लिए किया गया है। अस्पताल में व्याप्त समस्याएं और शिकायतें मुख्यमंत्री को भेजी गई हैं। उन्होंने कहा कि अगर कार्यवाही नहीं हुई तो वह सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर जनांदोलन करेंगे। तहसील में पहुंचकर विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने उनके इस धरने में सहयोग दिया। संगठनों ने राजकीय चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करने, अनुभवी डाक्टरों की नियुक्ति करने, अस्पताल में उपलब्ध तकनीकी मशीनों को चलाने के लिए विशेषज्ञों की नियुक्ति करने, चिकित्सालय में दो फिजिशियन, एक कार्डियोलॉजिस्ट, एक पैथोलोजिस्ट, गुर्दा विशेषज्ञ, चर्म रोग विशेषज्ञ नियुक्त करने की मांग की। धरने में विकास आर्य के साथ प्रदेश कांग्रेस सचिव कृष्णा बहुगुणा, पुलिस पेंशनर्स कल्याण समिति के अध्यक्ष गोविंद डंडरियाल, उपप्रधान संगठन के अध्यक्ष विजय ध्यानी, सुरेंद्र लाल आर्य, राजेंद्र सिंह नेगी, पूजा देवी, रामकुमार अग्रवाल, अमर चंद्र आर्य, अर्जुन सिंह रावत, हुकुम सिंह, सुधीर नेगी, बबीता, राकेश चौधरी, कमला शाह, किशोर लाल आदि ने धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed