फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   80 children participated in the scholarship examination

छात्रवृत्ति परीक्षा में 80 बच्चों ने किया प्रतिभाग

Sun, 22 May 2022 09:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 09:33 PM IST
विज्ञापन
80 children participated in the scholarship examination
सामाजिक संस्था पौड़ी गढ़वाल ग्रुप (पंजी.) दिल्ली की ओर से बीरोंखाल ब्लाक के अंतर्गत इंटर कालेज सिमड़ी (खाटली) में छात्रवृत्ति परीक्षा आयोजित कराई गई। परीक्षा के माध्यम से विद्यालय के जूनियर, हाईस्कूल व इंटर स्तर पर 15 मेधावी बच्चों का चयन छात्रवृत्ति के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रुप के पदाधिकारी सुभाष पोखरियाल ने बताया कि छात्रवृत्ति परीक्षा में विद्यालय के 80 बच्चों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने इंटर व हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में सर्वाधिक अंक हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करने की घोषणा भी की। उन्होंने बताया कि यह ग्रुप कई वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में लगातार कार्य करती आ रही है।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रधानाचार्य मनमोहन सिंह रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम सिंह नेगी, जिला पंचायत सदस्य सरिता पोखरियाल, ग्रुप के पदाधिकारी जगत सिंह बिष्ट, पुष्पलता बिष्ट, सुभाष डबराल, उदय ममगाईं, महिपाल सिंह रावत और दिनेश चमोली आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed