फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   महिलाओं को स्वावलंबी बनाने में जुटी लालपानी की लक्ष्मी

महिलाओं को स्वावलंबी बनाने में जुटी लालपानी की लक्ष्मी

Thu, 07 Mar 2019 10:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं को स्वावलंबी बनाने में जुटी लालपानी की लक्ष्मी

विज्ञापन
कण्वघाटी/कोटद्वार। दुगड्डा ब्लाक के अंतर्गत कोटद्वार भाबर की महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर उन्हें स्वावलंबी बनाने की दिशा में काम करने वाली लालपानी की लक्ष्मी नेगी किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। लक्ष्मी ने अपनी मेहनत के दम पर न केवल अपने ख्वाबों को पूरा किया, बल्कि अपने प्रयासों से वह अब तक वह 50 महिला समूह बनाकर पांच सौ महिलाओं को ग्रामीण आजीविका मिशन से जोड़ चुकी हैं। वह जहां एक ओर महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं, वहीं योग के जरिए उन्हें स्वस्थ रहने के गुर भी सिखा रही हैं।
कोटद्वार के लालपानी (रामपुर) की निवासी लक्ष्मी नेगी ने महिलाओं के लिए कुछ करने के जज्बे से उनकी जीवन की दिशा ही बदल दी। लक्ष्मी ने अपने क्षेत्र में दस-दस महिलाओं के 50 महिला समूह बनाए। समूहों के माध्यम से महिलाएं धूप, अचार, चटनी, मंडुवे के लड्डू और पत्तल-दोने बनाने का काम कर रही हैं। इससे उनकी आर्थिकी संवर रही है। बकरी पालन, मुर्गी पालन, डेयरी के क्षेत्र में भी महिलाएं स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बन चुकी हैं।
विज्ञापन

लक्ष्मी नेगी ने बताया कि पांच साल पहले उनके गांव में एक बैठक हुई थी। बैठक में एक परियोजना अधिकारी ने इसके लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वह महिलाओं को कई माध्यमों से आत्मनिर्भर बना सकती हैं। सन 2014 में इसी उद्देश्य को लेकर वह राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ीं। उन्होंने महिलाओं के समूह बनाने, पंचसूत्र का पालन करवाने, पंचसूत्र साप्ताहिक बैठक करने, बचत, लेनदेन, ऋण एवं लेखा-जोखा की जानकारी ली। वर्तमान में वह राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) में बीआरपी के पद के अलावा समूह एवं संगठनों के समूह गठन, समूह प्रबंधन एवं पुस्तक संचालन में मास्टर ट्रेनर का काम कर रही हैं। वह अभी तक पांच सौ महिलाओं को आजीविका मिशन से जोड़ चुकी हैं। जल्द ही वह सेनेटरी पैड बनाने की मशीन लगाकर क्षेत्र की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ेंगी। वह बताती हैं कि महिला पतंजलि से जुड़कर वह महिलाओं को योग के प्रति जागरूक कर स्वस्थ्य रहने के गुर भी सिखा रही हैं। इस मुहिम में उनके पति और परिवार का पूरा सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed