फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   राज्य को मिले 5 हेक्टेयर वन भूमि हस्तांतरण की स्वीकृति का अधिकार: डा. हरक

राज्य को मिले 5 हेक्टेयर वन भूमि हस्तांतरण की स्वीकृति का अधिकार: डा. हरक

Wed, 27 Feb 2019 10:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
राज्य को मिले 5 हेक्टेयर वन भूमि हस्तांतरण की स्वीकृति का अधिकार: डा. हरक
कोटद्वार। प्रदेश के वन एवं वन्य जीव, पर्यावरण मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने केंद्रीय वन एवं जलवायु मंत्री डा. हर्षबर्धन से नई दिल्ली में भेंटकर उत्तराखंड के मसलों पर बात की। उन्होंने पूर्व की तरह राज्य को पांच हेक्टेयर वन भूमि हस्तांतरण स्वीकृति का अधिकार देने और कण्वाश्रम स्थित मृग विहार को रेस्क्यू सेंटर बनाने की मांग की। केंद्रीय मंत्री की ओर से उन्हें दोनों मामलों में कार्रवाई का भरोसा मिला है।
विज्ञापन

कोटद्वार लौटने पर वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने बताया कि उनकी केंद्रीय मंत्री डा. हर्षवर्धन से शिष्टाचार मुलाकात हुई। इस मौके पर उत्तराखंड में वन भूमि पर प्रस्तावित विभिन्न विकास परियोजनाओं के निर्माण हेतु 5.00 हेक्टेयर तक के प्रकरणों में राज्य सरकार को स्वीकृति निर्गत करने केे लिए अधिकृत किये जाने का अनुरोध किया गया। बताया कि पूर्व में यह अधिकार राज्य सरकार को मिला था, जिसकी अवधि समाप्त हो चुकी है। डा. रावत ने लैंसडौन वन प्रभाग कोटद्वार में मृग विहार में रेस्क्यू सेंटर की स्थापना करने का भी अनुरोध किया। कहा कि कण्वाश्रम चौकीघाटा मृग विहार में वर्तमान में 27 चीतल एवं 07 सांभर मौजूद है। जनपद पौड़ी में मानव वन्य जीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए लैंसडौन वन प्रभाग की ओर से उक्त मृग विहार को कण्वाश्रम रेस्क्यू सेंटर के रूप में स्थापित करने हेतु प्रस्ताव और डीपीआर पूर्व में केन्द्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण, नई दिल्ली को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed