फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   अशोक चक्र बटालियन के नाम से जानी जाती है नौंवी गढ़वाल राइफल

अशोक चक्र बटालियन के नाम से जानी जाती है नौंवी गढ़वाल राइफल

Tue, 01 Jan 2019 10:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
अशोक चक्र बटालियन के नाम से जानी जाती है नौंवी गढ़वाल राइफल
कोटद्वार। नौंवी गढ़वाल राइफल्स के पूर्व सैनिकों ने मंगलवार को अपनी बटालियन का 55वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया। इस मौके पर वक्ताओं ने नौंवी गढ़वाल राइफल के इतिहास को गौरवशाली बताया। कहा कि उनकी बटालियन को अशोक चक्र बटालियन के नाम से भी जाना जाता है। इस मौके पर बटालियन के शहीदों को पुष्पांजलि देकर स्मरण किया गया।
विज्ञापन

साल के पहले दिन मंगलवार को नौंवी गढ़वाल राइफल बटालियन के पूर्व सैनिकों ने मानपुर बेलाडाट चौराहे पर कार्यक्रम का आयोजन कर स्थापना दिवस को यादगार बनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नौंवी गढ़वाल राइफल के मेजर राहुल मेहता ने शहीदों को पुष्पांजलि के बाद दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में गौरव सेनानी आनरेरी कैप्टन हर्षवंत सिंह (से.नि.), बीरेंद्र सिंह बिष्ट, दरबान सिंह रावत, चिरंजीलाल ध्यानी, देव सिंह, दर्शन सिंह नेगी, नौंवी गढ़वाल राइफल पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष गबर सिंह नेगी, विनोद डोबरियाल, अनूप सिंह बिष्ट, महेंद्र सिंह आदि ने बटालियन के इतिहास पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed