फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   मां ने पाई-पाई जोड़कर लाडली को उपहार में दी थी स्कूटी

मां ने पाई-पाई जोड़कर लाडली को उपहार में दी थी स्कूटी

Sun, 23 Dec 2018 10:16 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
मां ने पाई-पाई जोड़कर लाडली को उपहार में दी थी स्कूटी
पौड़ी। कफोलस्यूं पट्टी की लाडली की खुशी के लिए उसकी मां ने पाई-पाई जोड़कर स्कूटी उसे उपहार में दी थी। वह अपनी लाडो को खूब पढ़ा-लिखाकर धूमधाम से शादी के सपने संजो रहीं थीं। लेकिन काल के क्रूर हाथों ने उनकी सारी खुशियां छीन ली। अब उस विधवा मां के सारे सपने दुखों के पहाड़ तले दबकर मिट्टी हो गए हैं।
विज्ञापन

कफोलस्यूं पट्टी स्थित एक गांव में एक गरीब परिवार हंसी-खुशी से रहता था। घर में वर्ष 2000 में नन्हीं बच्ची ने जन्म लिया, जो बालपन से ही पढ़ाई-लिखाई में अव्वल रही। गरीब माता-पिता ने कभी बेटी को किसी तरह की कोई कमी नहीं होने दी। बेटी पढ़ती रहीं। माता-पिता पढ़ाते रहे। वर्ष 2013 में किसी बीमारी के चलते इस बच्ची के सिर से पिता का साया उठ गया। मां ने जैसे-तैसे अपनी बच्ची की शिक्षा के लिए कदम बढ़ाए। मां की इस लाडली ने बीएससी की पढ़ाई का मन बनाया, तो मां ने आगे बढ़कर लाडो का साथ दिया, लेकिन मां को अब गांव से कालेज के बीच का करीब 30 किमी का फासला तय करने में बेटी को हो रही परेशानी सालने लगी। मां ने पाई-पाई जोड़कर करीब एक माह पहले ही लाडली को उपहार में स्कूटी भेंट की।
विज्ञापन

अब मां अपनी लाडो को खूब पढ़ा-लिखाकर धूमधाम से शादी करने के सपने संजो रही थीं, लेकिन 16 दिसंबर 2018 की शाम इस विधवा मां पर कहर बनकर टूटी। अब लाडली के इस दुनिया से जाने के बाद मां बेसुध पड़ी हुई है। शायद यहीं सोच रही हो कि ‘काश यह स्कूटी नहीं होती तो मेरी लाडली मेरे पास होती’। हीरो होंडा शोरूम पौड़ी के स्वामी देवेंद्र सिंह साहू ने बताया कि छात्रा की मां एक माह पहले स्कूटी खरीदने आई थी। वह बेटी के नाम से स्कूटी खरीदना चाहती थी, लेकिन बेटी की आईडी नहीं होने पर उन्होंने अपने नाम से स्कूटी खरीदी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पट्टी के गांवों व पौड़ी में हुई शोक सभाएं
पौड़ी। कफोलस्यूं पट्टी के गांवों में ग्रामीणों ने शोक सभाएं की। छात्रा की मौत की खबर के बाद पट्टी के गांव शोक में डूब गए। डांग, ध्वीली, अगरोड़ा, नौडियालगांव, चिंडालू सहित पट्टी के विभिन्न गांवों में शोक सभाएं कर छात्रा को श्रद्धांजलि दी गई। जिला मुख्यालय पौड़ी में जिला फुटबाल एसोसिएशन की बैठक में एसोसिएशन के पदाधिकारियों, सदस्यों व कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रख छात्रा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।


दुख की इस घड़ी में सरकार पीड़ित परिवार के साथ है। पहाड़ में इस तरह की वीभत्स घटना पहले कभी नहीं हुई। आरोपी को जल्द से जल्द कड़ी कानूनी सजा मिलनी चाहिए। मुख्यमंत्री से मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाए जाने की मांग की जाएगी।
-मुकेश कोली, विधायक पौड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed