{"_id":"5b7eec5b42c792465d1d2a84","slug":"71535044699-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमरैला-बूंगीधार सड़क के लिए 17 लाख की धनराशि स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमरैला-बूंगीधार सड़क के लिए 17 लाख की धनराशि स्वीकृत
Updated Thu, 23 Aug 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
दुगड्डा। दुगड्डा ब्लॉक के दुर्गम गांव बूंगीधार और बंगला जल्द ही मोटर मार्ग से जुड़ जाएंगे। शासन ने इन गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए जिला योजना मद में 17 लाख की धनराशि स्वीकृत की है। ऐता-उमरैला-चरेख मोटर मार्ग की सुविधा से वंचित बूंगीधार और बंगला के ग्रामीण मुख्य बाजार दुगड्डा तक आवाजाही के लिए मजबूर थे।
आजादी के सात दशक बाद भी दुगड्डा ब्लॉक के बूंगीधार और बंगला गांव के 36 परिवारों के लिए सड़क एक सपने की तरह बना हुआ था। ग्रामीण लगातार गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने की मांग करते आ रहे थे। सड़क के लिए उन्होंने क्षेत्रीय विधायक व ब्लॉक प्रमुख से गुहार लगाई। ब्लॉक प्रमुख ने उमरैला में आयोजित वार्षिक उत्सव में मेरा गांव, मेरी सड़क योजना से एक किमी सड़क निर्माण की स्वीकृति प्रदान की थी, लेकिन धरातल पर कार्य न होने से ग्रामीणों को मायूस होना पड़ा। वर्तमान में उमरैला से बूंगीधार 500 मीटर मार्ग के लिए 17 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। ग्राम प्रधान इस्लाम अली, मोहम्मद आलम व लियाकत अली ने इसके लिए सरकार का आभार जताया।
उधर, लोनिवि दुगड्डा के सहायक अभियंता एसके नैथानी ने बताया कि उमरैला-बूंगधार के लिए 500 मीटर मोटर मार्ग के लिए 17 लाख की धनराशि स्वीकृत हुई है। जल्द ही मार्ग निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।