{"_id":"5b3121eb4f1c1bf86e8b9d44","slug":"71529946603-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगोदाम रोड तिराहे पर पकड़ा गया 70 किलो संदिग्ध मांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगोदाम रोड तिराहे पर पकड़ा गया 70 किलो संदिग्ध मांस
Updated Mon, 25 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। नगर निगम क्षेत्र के मालगोदाम तिराहे पर पुलिस ने 70 किलो मांस पकड़ा। मांस लाने वाले दो युवक बाइक छोड़कर भाग गए। पुलिस ने बाइक को सीज कर दिया है और युवकों की तलाश में जुट गई है। बार-बार मांस पकड़े जाने की घटना पर हिंदू संगठनों ने नाराजगी जताई।
विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री (धर्मप्रसार) संजय थपलियाल ने बताया कि सोमवार को अपराह्न दो बजे दो युवक लकड़ी पड़ाव की ओर जा रहे थे तभी मालगोदाम रोड पर उनकी एक स्कूटी से भिड़ंत हो गई और बाइक में रखा थैला नीचे गिर गया। मौके पर लोग इकट्ठा हुए और जब उनसे थैले के बारे में पूछा तो दोनों युवक वहां से भाग गए। थैला खोला तो देखा उसमें बड़ी मात्रा में मांस था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। विहिप नेता संजय थपलियाल ने कहा कि कौड़िया बैरियर होते हुए रोजाना नजीबाबाद से कोटद्वार में मांस की सप्लाई हो रही है, लेकिन पुलिस मूक दर्शक बनी हुई है। उधर, बाजार चौकी इंचार्ज एसआई रविंद्र नेगी ने बताया कि मांस पकड़ने के बाद युवकों की बाइक को सीज कर दिया है। युवकों की तलाश की जा रही है।