फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   70 doctors and medical personnel honored

70 डॉक्टर और मेडिकल कर्मी सम्मानित

Tue, 19 May 2020 09:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
70 doctors and medical personnel honored
उत्तराखंड वन विकास निगम कर्मचारी संगठन गढ़वाल क्षेत्र ने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक समेत 70 डॉक्टर और मेडिकल कर्मियों को सम्मानित किया। कहा कि अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की सेवा कर रहे डॉक्टर और मेडिकल कर्मी प्रथम पंक्ति के कोरोना योद्धा हैं।
विज्ञापन

बेस अस्पताल में आयोजित सम्मान समारोह में संगठन के क्षेत्रीय अध्यक्ष जेपी बहुखंडी समेत अन्य पदाधिकारियों ने डॉक्टरों और स्टाफ को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. वीसी काला, डा. जेसी ध्यानी, डा. शैलेंद्र बड़थ्वाल, डा. सुनील शर्मा, डा. स्वाति ध्यानी, डा. साक्षी कौल, डा. भावना अग्रवाल, डा. संगीता, डा. हरेंद्र कुमार, डा. सतीश कुमार, चीफ फार्मेसिस्ट डीसी मिश्रा, फार्मेसिस्ट डीएस नेगी, सीके धूलिया, नर्सिंग ऑफिसर विद्या, नूरीन, अंजू, इंदू, विवेकानंद जोशी समेत 70 कर्मचारी शामिल रहे। इस मौके पर क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष नरदेव सिंह राना, उपाध्यक्ष राजेंद्र आर्य, संयुक्त मंत्री महेश चौधरी, प्रभागीय अध्यक्ष दलबीर सिंह रावत, प्रभागीय मंत्री अशोक कुमार, जीवन सिंह, मुकेश, प्रदीप घिल्डियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वन मंत्री ने ताली बजाकर 272 का उत्साहवर्धन किया
कोटद्वार। वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने मालवीय उद्यान में 272 पर्यावरण मित्र नगर निगम के सफाई कर्मचारियों, संविदा कमियों और पीआरडी के जवानों का तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कर्मचारियों को राशन किट, सैनिटाइजर और मास्क भी बांटे। भाजपा पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने भी तालियां बजाईं। वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने कहा कि संकट की इस घड़ी में कोरोना योद्धाओं का सहयोग करना हम सभी का कर्तव्य है। पूर्व सभासद गुड्डू सिंह चौहान ने पर्यावरण मित्र सफाई कर्मचारियों का मानदेय आठ हजार से बढ़ाकर पंद्रह हजार रुपये करने की मांग की। इस मौके पर पार्षद गायत्री भट्ट, नीरूबाला खंतवाल, रितु चमोली, ज्योति सिंह, लीला कर्णवाल, सहायक नगर आयुक्त राजेश नैथानी, अंकिता जोशी, वन मंत्री के पीआरओ सीपी नैथानी, भाबर मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन जसोला, महामंत्री गौरव जोशी, मुकेश नेगी आदि मौजूद रहे। संचालन सुधीर बहुगुणा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंस की उड़ी धज्जियां
कोटद्वार। वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने कोरोना योद्धा सम्मान कार्यक्रम में चार-पांच सफाई कर्मचारियों को राशन किट बांटे और दूसरे कार्यक्रम के लिए चल दिए। उनके जाने के बाद पार्षदों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने बचे हुए राशन किट बांटे लेकिन सामाजिक दूरी भूल गए। स्थिति यह रही कि कर्मचारियों में राशन किट लेने की होड़ लग गई और लाइन में खड़े सफाई कर्मचारी एक दूसरे से चिपककर खड़े रहे।

यमकेश्वर विधायक रितु भूषण खंडूडी ने भी किया सम्मानित
दुगड्डा। चिकित्सा विभाग, ब्लाक कार्यालय व पालिका कार्मिकों को यमकेश्वर की विधायक रितु भूषण खंडूडी ने सम्मानित किया। ब्लाक मुख्यालय दुगड्डा पहुंची यमकेश्वर की विधायक रितु भूषण खंडूड़ी ने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए किए जा रहे प्रयासों का जायजा लिया। उन्होंने कोविड 19 संक्रमण से बचाव के लिए कार्य करने में जुटे बीडीओ जयेंद्र भारद्वाज समेत अन्य स्टाफ, पीएचसी दुगड्डा में डॉक्टरों व अन्य स्टाफ और नगर पालिका में सफाई कर्मचारियों और अन्य स्टाफ को सम्मानित किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed