फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   69 out of 400 school children were found suffering from anemia

Kotdwar News: 400 में से 69 स्कूली बच्चे एनीमिया ग्रसित मिले

Tue, 24 Sep 2024 10:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
69 out of 400 school children were found suffering from anemia

विज्ञापन


बैजरो/दुगड्डा/सतपुली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल के तत्वावधान में एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के अंतर्गत जनता इंटर काॅलेज जोगीमढ़ी, जनता इंटर काॅलेज ललितपुर एवं राजकीय इंटर काॅलेज फरसाडी, राइंका भरोलीखाल, सरस्वती शिशु निकेतन व गुरु रामराय स्कूल बैजरो में 400 छात्रों में एनीमिया की जांच की। 69 बच्चे एनीमिया ग्रसित मिले। जिन्हें आयरन फोलिक एसिड दवा दी गई। शिविर में डाॅ.प्रियंका, फार्मासिस्ट आशीष नेगी, काउंसलर पूजा चौहान का सहयोग रहा।




उधर, दुगड्डा क्षेत्र में राजकीय इंटर काॅलेज धोबीघाट में स्वास्थ्य चिकित्सााधिकारी डाॅ. अजय रयाल ने छात्रों को एनीमिया मुक्त समाज के संबंध में जानकारी दी। शिविर में 84 बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही फार्मासिस्ट पूजा असवाल ने हीमोग्लोबिन की जांच की गई। डाॅ. योगिता कोठियाल ने डेंगू के विषय में भी जानकारी दी। प्रधानाचार्य अतुल कुकरेती, शिक्षक जितेन्द्र, शमशेर जंग, दिगंबर सिंह बिष्ट, संतोष कुमार, गौरव रावत, तनुज वर्मा, विनीता सेमवाल और जयदीप सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed