{"_id":"5b32736a4f1c1b2b428b6e1c","slug":"61530033002-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भर्ती प्रशिक्षण के लिए 55 युवाओं का चयन.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भर्ती प्रशिक्षण के लिए 55 युवाओं का चयन.
Updated Tue, 26 Jun 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। यूथ फाउंडेशन की ओर से तल्ला बनास गांव के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 270 युवाओं में से 55 का चयन हुआ।
तल्ला बनास गांव के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि यूथ फाउंडेशन के संस्थापक कर्नल अजय कोठियाल और विशिष्ट अतिथि जागर सम्राट बसंती बिष्ट ने शिरकत की। कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि अब सेवानिवृत्त होने के बाद पहला काम युवाओं को आगे बढ़ाना और युवाओं को सुरक्षा बलों में भेजने के लिए प्रेरित करना है। फाउंडेशन के कोआर्डिनेटर सुमित रावत ने बताया की चयनित युवाओं को जुलाई माह से तीन महीने का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस मौके पर सूबेदार बलवीर सिंह, दिग्विजय सिंह, मनोज पटवाल, राजवीर चौहान, बलवीर नेगी, अमोद पंवार आदि मौजूद रहे।