फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   कालागढ़ से बड़े पैमाने पर बेदखली की तैयारी, लोगों में दहशत

कालागढ़ से बड़े पैमाने पर बेदखली की तैयारी, लोगों में दहशत

Fri, 22 Jun 2018 10:48 PM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
कालागढ़ से बड़े पैमाने पर बेदखली की तैयारी, लोगों में दहशत
कालागढ़/कोटद्वार।
विज्ञापन

प्रशासन और पुलिस विभाग कालागढ़ से रामगंगा बांध परियोजना की कालोनी को कार्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) को सौंपे जाने की कवायद के तहत कालोनी खाली कराने की तैयारी हो गई है। शुक्रवार को प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने कालागढ़ पहुंच कर तीन दिन के भीतर उत्तर दिशा के आवासों को खाली करने की मुनादी करा दी है। साथ ही केंद्रीय कालोनी के आवासों की बिजली काट दी है।
शुक्रवार दोपहर को एसडीएम राकेश तिवारी, एएसपी हरीश वर्मा अन्य अधिकारियों के साथ कालागढ़ पहुंचे। उन्होंने बांध परियोजना और वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर तीन दिन में केंद्रीय कालोनी, नई कालोनी के उत्तरी क्षेत्र में राजकीय आवासों में रह रहे अवैध कब्जाधारियों को आवास खाली करने और ऐसा नहीं होने पर पुलिस बल का प्रयोग कर जबरन खाली कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम राकेश तिवारी ने बताया कि एनजीटी और उत्तराखंड हाईकोर्ट के आदेशों के पालन में यह कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत यहां के आवासों का ध्वस्तीकरण कर जमीन कार्बेट टाइगर रिजर्व को सौंपी जानी है। संपूर्ण केंद्रीय कालोनी, रामगंगा बाजार, रामलीला मैदान, अभियंता अकादमी के हास्टल, मैदान आदि को खाली कराया जाना है। इसके लिए बाकायदा मुनादी की जा रही है। सोमवार और मंगलवार को भवन ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी के निर्देश पर केंद्रीय कालोनी के आवासों की बिजली काट दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed