फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   60 thousand rupees returned in the account of the victim of fraud

ठगी का शिकार व्यक्ति के खाते में लौटाए 60 हजार रुपये

Wed, 14 Jul 2021 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
60 thousand rupees returned in the account of the victim of fraud
पुलिस की साइबर सेल ने ऑनलाइन ठगी के शिकार कोटद्वार निवासी एक व्यक्ति के बैंक खाते में ठगी गई रकम में से 60 हजार रुपये लौटाए हैं। साइबर सेल के प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि 25 जून को नजीबाबाद रोड निवासी रामकिशन गुप्ता ने साइबर ठगों द्वारा उनके बैंक ऑफ इंडिया के खाते से एक लाख रुपये ठगने की तहरीर दी थी। एसएसपी पौड़ी पी. रेेणुका देवी के निर्देश पर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए बुधवार को आवेदक के बैंक खाते से ठगी गई एक लाख रुपये की धनराशि में से 60 हजार रुपये लौटा दिए गए हैं। उन्होंने क्षेत्रीय जनता से किसी अज्ञात व्यक्ति के कॉल और मैसेज से सावधान रहने, किसी को भी अपना पासवर्ड, ओटीपी और सीवीवी शेयर नहीं करने, अनजान लिंक, ऑनलाइन जॉब ऑफर संबंधित लिंक पर क्लिक नहीं करने और अनजान क्यूआर कोड को स्कैन न करने की सलाह दी। साथ ही ठगी का शिकार होने पर तत्काल नजदीकी थाना के साइबर सेल में शिकायत करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed