फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   52 teaching staff including six former principals were honored

Kotdwar News: छह पूर्व प्रधानाचार्यों समेत 52 शिक्षक कर्मचारी सम्मानित हुए

Wed, 04 Sep 2024 10:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
52 teaching staff including six former principals were honored

विज्ञापन
कोटद्वार। जीआईसी कोटद्वार के सभागार में अभिभावक संघ की ओर से शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को आयोजित शिक्षक कर्मचारी सम्मान समारोह में छह पूर्व प्रधानाचार्यों समेत विद्यालय के 52 शिक्षक कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं।




उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि मुख्य अग्निशमन अधिकारी पौड़ी आरएस खाती ने किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक छात्रों का भविष्य निर्माता है और उनका सम्मान किसी न किसी रूप में होना चाहिए। विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी सुदर्शन सिंह बिष्ट ने कहा कि पूर्व में वह विद्यालय के प्रधानाचार्य रहे हैं। उनके कार्यकाल से ही यह सम्मान समारोह होता आ रहा है। उन्होंने विद्यालय की प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। पीटीए अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल ने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन से ही देश को महान दार्शनिक एवं विद्वान राष्ट्रपति के रूप में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्ण जैसे महान व्यक्ति मिले। प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावत और उप प्रधानाचार्य मुकेश रावत ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार के सम्मान से शिक्षक कर्मचारियों की छात्रों के प्रति जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए पूर्व प्रधानाचार्य शंकर दत्त गौड़, धर्मपाल सिंह बिष्ट, यशवंत सिंह बिष्ट, भगवत सिंह नेगी, बृजमोहन सिंह नेगी, बीरेंद्र सिंह गुसाईं समेत विद्यालय के 52 शिक्षकों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंजू अग्रवाल, सादर सिंह रावत, डॉ. सुरेंद्र लाल आर्य, चंद्रेश लखेड़ा, रिपुदमन सिंह बिष्ट और पीएल खंतवाल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. पदमेश बुड़ाकोटी ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed