फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   डेढ़ साल में पूरा नहीं हो सका लालबती चौक के विस्तारीकरण का काम

डेढ़ साल में पूरा नहीं हो सका लालबती चौक के विस्तारीकरण का काम

Sat, 20 Apr 2019 10:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
डेढ़ साल में पूरा नहीं हो सका लालबती चौक के विस्तारीकरण का काम
कोटद्वार। लालबत्ती चौक का विस्तारीकरण और सौंदर्यीकरण का काम डेढ़ साल में भी पूरा नहीं हो सका है। इसका खामियाजा स्थानीय जनता को भुगतना पड़ रहा है। यहां ट्रैफिक जहां डिवाइडरों के फेर में फंसकर रह गया है, वहीं डिवाइडरों के दोनों छोर पर बने यू टर्न पर जगह की कमी के कारण जाम लग रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम प्रशासन की ओर से अगस्त, 2017 में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए नजीबाबाद चौक (लालबत्ती चौराहा) के चौड़ीकरण का कार्य शुरू किया गया था। इसमें सड़क को 18 मीटर चौड़ा किया गया। निगम ने सड़क के दोनों ओर से अतिक्रमण हटाकर सड़क को दोनों ओर से चौड़ीकरण का कार्य तो पूरा कर दिया, लेकिन अन्य कार्य अभी शुरू ही नहीं हो सके हैं। निगम के अधिकारियों का कहना है कि अब नेशनल हाईवे खंड के कार्य के बाद ही अन्य कार्य हो सकेंगे। लेटलतीफी अब एनएच की ओर से हो रही है। एनएच खंड की ओर से यहां पर मार्ग का डामरीकरण, डिवाइडर बनाने के साथ ही चौक के दाईं ओर बनाए गए नाले की कनेक्टिविटी का कार्य करना है। चौड़ीकरण किए हुए कई माह बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक चौक के सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू नहीं हो सका है। इससे स्थानीय लोगों और यात्रियों को लालबत्ती चौक के एक ओर से दूसरी ओर जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग पर वन वे व्यवस्था लागू होने के कारण वाहन चालकों को अपने वाहन एलआईसी ऑफिस के सामने से घुमाकर सड़क के दूसरे छोर पर आना पड़ रहा है। मोड़ पर गड्ढ़ा होने के कारण वाहनों को मोड़ने में चालकों को दिक्कत आ रही है और मार्ग पर जाम लग रहा है। नगर निगम की ओर से चौक के सौंदर्यीकरण के तहत लालबत्ती चौराहे में चबूतरे का निर्माण, निकासी नाली, फुटपाथ निर्माण और चक्रवर्ती सम्राट भरत की मूर्ति लगाई जानी है।
विज्ञापन


नगर निगम की ओर से चौराहे का चौड़ीकरण कार्य पूरा हो चुका है। अब एनएच की ओर से कार्य होना शेष है। उसके बाद चौराहे का सौंदर्यीकरण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजेेश नैथानी, सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम कोटद्वार।

एनएच के डामरीकरण के लिए टेंडर हो चुके हैं। कार्यदायी संस्था को हाटमिक्स प्लांट उपलब्ध नहीं होने के कारण काम में विलंब हुआ। अगले सप्ताह से निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
-नारायण सिंह, जेई, एनएच खंड धुमाकोट।

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed