{"_id":"5c2a46cfbdec2256aa76ed94","slug":"51546274511-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमकेश्वर बीडीसी में छाए बिजली, पानी और सड़क के मुद्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमकेश्वर बीडीसी में छाए बिजली, पानी और सड़क के मुद्दे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमकेश्वर। यमकेश्वर ब्लाक के सभागार में वर्ष 2018 की अंतिम क्षेत्र पंचायत समिति (बीडीसी) की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें बिजली, पानी और सड़क के मुद्दे मुख्य रूप से छाए रहे। ब्लाक प्रमुख ने अधिकारियों को क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए गंभीरता पूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए।
सोमवार को यमकेश्वर की ब्लाक प्रमुख कृष्णा नेगी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्य भादसी धन सिंह राणा ने पुंडरासू पेयजल लाइन पर पानी की किल्लत के बारे में जल संस्थान के अधिकारियों से जवाब तलब किए। ग्राम प्रधान तोली रविंद्र सिंह ने कहा कि नीलकंठ में जिला पंचायत की पार्किंग तक नई पेयजल लाइन बिछाने का प्रस्ताव भेजा था, लेकिन उस पर कोई कार्य नहीं हुआ है। जिला पंचायत सदस्य उमरोली हरि सिंह भंडारी ने ताछला, रणचूला और गंगाभोगपुर के लिए जल संस्थान से पंपिग सेट के लिए धनराशि आंवटित करने पर कोई कार्रवाई नहीं होने की शिकायत की। ग्राम प्रधान पंबा ने बीडीसी की बैठक में लोक निर्माण विभाग से सक्षम अधिकारी को नहीं भेजने पर आपत्ति जताई। ग्राम प्रधान ढुंगाधार जगदीश प्रसाद बडोला ने ढूंगा-बिथ्याणी मोटर मार्ग के बजट के बारे में विभाग से प्रश्न किया। क्षेत्र पंचायत सदस्य भादसी धन सिंह राणा ने बताया कि पुंडरासू में लोक निर्माण विभाग ने सड़क किनारे बिजली का पोल लगाने पर आपत्ति के कारण तार नहीं खींचा जा रहा है। ग्राम प्रधान रामजीवाला सुभाष चंद्र ने बताया कि रामजीवाला में विद्युत पोल लगवाने के लिए विभाग को प्रस्ताव भेजे गए थे, लेकिन इसमें कोई कार्रवाई नहीं की गयी है।
ब्लाक प्रमुख यमकेश्वर कृष्णा नेगी ने बैठक में पहुंचे सभी अधिकारियों से जनप्रतिनिधियों की समस्याओं का जल्दी से समाधान करने के निर्देश दिए। बैठक में खंड विकास अधिकारी यमकेश्वर अपर्णा बहुगुणा, ज्येष्ठ उपप्रमुख यमकेश्वर विनोद डबराल, जिला पंचायत सदस्य हरि सिंह भंडारी, सहायक खंड विकास अधिकारी यमकेश्वर महावीर सिंह आदि उपस्थित थे।