फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   उड़न दस्ते ने नकल करते हुए पकड़े 1

उड़न दस्ते ने नकल करते हुए पकड़े 1

Wed, 27 Jun 2018 11:00 PM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
उड़न दस्ते ने नकल करते हुए पकड़े 1

विज्ञापन
कोटद्वार। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के बीए समाजशास्त्र के पेपर में नकल करते हुए बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के पकड़े जाने पर परीक्षा के आयोजकों पर सवाल उठने लगे हैं। बुधवार को राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार के उड़नदस्ते ने 18 छात्रों को नकल करते हुए पकड़ा। उनका कमरा और कापी बदल दी गई।

उड़नदस्ता संयोजक डा. संगीता बहुगुणा ने बताया कि बुधवार को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का बीए समाजशास्त्र का पेपर था। इसमें उनकी अपने सहयोगी डा. सुनीता नेगी और संजीव किमोठी के साथ उड़नदस्ता पर ड्यूटी लगाई गई थी। उन्होंने पेपर की दूसरी पारी में सबसे पहले राजकीय महाविद्यालय वेदीखाल में छापा मारा, जिसमें एक छात्र को नकल करते हुए पकड़ा गया। इसके बाद उनकी टीम जनता इंटर कालेज कुणजखाल पहुंची। उन्होंने कमरे में पेपर दे रहे छात्रों की जांच की। एक कमरे में शिक्षक की मौजूदगी में बड़ी संख्या में छात्रों को नकल करते देखकर वे दंग रह गए। उन्होंने एक के बाद एक 17 छात्रों को नकल करते हुए पकड़ा। केंद्र व्यवस्थापक को बुलाकर कमरे में नकल करते हुए छात्रों को दिखाया गया। इसके बाद उनका पूरा कमरा और कापियां बदल दी गईं। नकल करने वाले छात्रों को अतिरिक्त समय नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed