{"_id":"6140d0038ebc3eca8223c5d6","slug":"50-families-of-kumbhichaud-spent-the-night-in-the-dark-kotdwar-news-drn390393130","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभीचौड़ के 50 परिवारों ने अंधेरे में काटी रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभीचौड़ के 50 परिवारों ने अंधेरे में काटी रात
विज्ञापन
सनेह पट्टी के वार्ड नंबर दो कुंभीचौड़ क्षेत्र के एक इलाके के करीब 50 से अधिक परिवारों को पूरी रात अंधेरे में काटनी पड़ी। इलाके में सोमवार शाम तीन बजे गुल हुई बिजली पूरे 20 घंटे बाद मंगलवार दिन में बहाल हुई। ऊर्जा निगम के अधिकारियों का कहना है कि इस इलाके में बिजली की लाइन में फाल्ट आ गया था।
कुंभीचौड़ के पूर्व प्रधान दीपक पांडे, सुभाष कुमार, शोभा देवी, गोपाल सिंह नेगी ने बताया कि सोमवार शाम करीब तीन बजे आंधी तूफान के साथ हुई बारिश से क्षेत्र में बिजली गुल हो गई। उपभोक्ताओं ने सोचा कि शाम तक बिजली आ जाएगी लेकिन रात तक बिजली न आने से परेशान लोगों ने बिजली घर फोन किया तो फोन लगा ही नहीं। कई कर्मचारियों और अभियंताओं के फोन भी घनघनाएं लेकिन बात नहीं बनी। पूरी रात क्षेत्र के 50 परिवारों को बिना बिजली के ही काटनी पड़ी। मंगलवार सुबह फिर से बिजली न आने की शिकायत की गई, तब जाकर दोपहर में बिजली बहाल हुई।
ऊर्जा निगम के अवर अभियंता स्वप्निल जोशी ने बताया कि सोमवार शाम को बिजली की लाइन में कई जगह फाल्ट आए थे जिन्हें देर शाम तक ठीक किया गया। एक इलाके में रात को भी विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। वहां मंगलवार दिन में लाइन में आए फाल्ट को दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कर दी गई।